{"_id":"6825b30893f94d64ef080c3e","slug":"woman-found-dead-in-ditch-death-suspected-to-be-in-an-accident-in-budaun-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर से दवा लेने निकली बुजुर्ग महिला का शव खंती में मिला, हादसे में मौत होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर से दवा लेने निकली बुजुर्ग महिला का शव खंती में मिला, हादसे में मौत होने की आशंका
Thu, 15 May 2025 03:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 May 2025 03:03 PM IST
सार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव इस्मालपुर गांव के समीप सड़क किनारे खंती में मिला। हादसे में उसकी मौत की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में दवा लेने घर से पैदल निकली बुजुर्ग महिला का शव बृहस्पतिवार को इस्माइलपुर गांव के पास खंती में मिला। महिला का शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अखटा मई निवासी माया देवी (62) पत्नी इतवारी लाल बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर से दवा लेने के लिए पैदल निकली थी। उनका शव इस्माइलपुर में पुलिया के पास खंती में मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा।
विज्ञापन
हादसे में मौत की आशंका
महिला की साड़ी पर ग्रीस लगा हुआ है। साड़ी इस तरह से कटी है, जैसे किसी बाइक की चेन में फंसी हो। आशंका है कि घर से निकलने के बाद माया देवी इस्माइलपुर जाने वाले रास्ते पर किसी बाइक पर बैठ गई होगी। बाइक में उनकी साड़ी फंस गई होगी और सड़क पर गिरकर मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
बाइक सवार उनका शव सड़क किनारे खंती में फेंककर चला गया। पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि महिला की साड़ी किसी बाइक में फंसी है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन