फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies of electrocution while returning with fodder.

Budaun News: चारा लेकर लौट रही महिला की करंट लगने से मौत

Sun, 21 Jun 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution while returning with fodder.
उसहैत। गांव मिर्जापुर बिचौला में शनिवार शाम खेत से चारा लेकर घर लौट रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी गीता देवी (36) पत्नी मंगली शनिवार शाम करीब छह बजे खेत से पशुओं के लिए चारा काटकर घर लौट रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से निकलते समय वह ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed