फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies five family members injured in road accident in budaun

Budaun News: पूर्णागिरि दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के ऑटो से कार की टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल

Sat, 13 Apr 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 04:59 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला कस्बे के नजदीक शनिवार सुबह करीब पांच बजे ऑटो से कार की टक्कर हो गई। हादसे में आराध्या देवी (35) पत्नी देवेश कुमार की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Woman dies five family members injured in road accident in budaun
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ऑटो से टकरा गई, जिससे ऑटो सवार आराध्या देवी (35) की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें नौ लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया है। चालक राकेश कुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी लोग ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ निवासी देवेश कुमार केशरी सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी आराध्या, बेटा रियांश (11), बेटी प्रज्ञा (08), बहन कविता (25) पत्नी प्रशांत, वविता (31) पत्नी योगेश, ममता (20), भाई विनय कुमार (30), उनकी पत्नी वंदना (27), उनका बेटा अयांश (05) और बेटी आयुषी (03) आदि लोग एक ऑटो में सवार होकर माता पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने को घर से निकले थे। ऑटो अझरऊ निवासी राकेश (25) पुत्र रामनाथ चला था। 
विज्ञापन


ककराला में हुआ हादसा 
देवेश कुमार के मुताबिक सभी लोगों को ऑटो से रेलवे स्टेशन तक पहुंचना था। वहां से सभी लोग ट्रेन में सवार होते। उनका ऑटो ककराला में पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विनय की सूचना पर उनके परिवार वाले और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से ऑटो चालक राकेश को छोड़कर सभी लोग बरेली रेफर कर दिए गए लेकिन रास्ते में आराध्या देवी की मौत हो गई। रियांश, प्रज्ञा, कविता, वविता, ममता, विनय कुमार, वंदना, अयांश और आयुषी बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

इधर हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी कार और ऑटो कब्जे में ले लिया है। शनिवार दोपहर के समय आराध्या के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। देवेश के पिता सुरेंद्र पाल सिंह बची झझरऊ के ग्राम प्रधान हैं। हादसे के बाद से उनके परिवार वालों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed