फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman creates ruckus by claiming her child is her sister's

Budaun News: बहन का बच्चा बताकर महिला ने किया हंगामा

Sat, 18 Oct 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman creates ruckus by claiming her child is her sister's
बच्चे को गोद में लिए महिला व पास में खड़े लोग। संवाद - फोटो : संवाद
सिलहरी। बरेली से चोरी हुए दो माह के बच्चे के शक में उसकी मौसी ने अपनी बहन का बच्चा होने का दावा करते हुए हंगामा किया। पीलीभीत से पहुंची बच्चे की मां ने बच्चे को पहचानने से इनकार कर दिया, तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी खेड़ा नवादा के चौराहे पर शबाना पत्नी कुलविंदर सिंह निवासी मुरादाबाद छोटे सरकार की दरगाह पर रहती हैं। अपनी रिश्तेदार हिना के साथ वह पुलिस चौकी के निकट एक होटल पर खाना लेने गई थी। इसी दौरान चौराहे पर हिना ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सोबरनपुर निवासी अफसाना की गोद में दो माह का एक बच्चा देखा। बच्चे को अपनी बहन शबाना का बच्चा बताते हुए उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास शुक्रवार शाम चार बजे भीड़ एकत्र हो गई। हिना ने बताया कि उसकी बहन शबाना का दो माह का बेटा बृहस्पतिवार की सुबह बरेली रोडवेज पर सोते समय चोरी हो गया था। यह वही बच्चा है। हिना ने पीलीभीत निवासी अपनी बहन अफसाना को वीडियो कॉल कर मां की गोद में बैठे बच्चे को दिखाया। ढंग से समझ में न आने पर महिला ने बदायूं आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर पीलीभीत निवासी अफसाना ने बताया कि बुधवार को वह बरेली दवा लेने गई थी। रात होने के कारण बच्चे को गोद में लेकर रोडवेज पर सो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसके दो माह के बेटे को कोई ले गया, काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। नाते रिश्तेदारों में सभी को सूचना दी गई।

शाम के वक्त महिला पीलीभीत से पुलिस चौकी पहुंची। उसने जब बच्चे को देखा तो वह उसका बच्चा नहीं था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बच्चे को एक महिला ने चोरी हुए बहन का बच्चा बताकर हंगामा कर दिया था। जांच के बाद बच्चा उसका नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed