फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman conspiracy to implicate husband Girl was sexually assaulted by husband and wife made video and put it on Instagram

घिनौनी हरकत: इंस्टाग्राम पर बहन का ऐसा वीडियो देखकर उड़े होश, पत्नी ने उसके साथ पति से इसलिए कराया था दुष्कर्म

Fri, 15 Jul 2022 08:06 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Jul 2022 08:06 AM IST
सार

एक लड़के के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब उसने इंस्टाग्राम पर अपनी के साथ दुष्कर्म का वीडियो देखा। देर रात किशोरी का भाई मोबाइल में इंस्टाग्राम चला रहा था। इसी दौरान बहन के साथ दुष्कर्म का वीडियो देखा।

विज्ञापन
Woman conspiracy to implicate husband Girl was sexually assaulted by husband and wife made video and put it on Instagram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में देर रात एक युवक इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रहा था। इसी समय उसकी नजर एक ऐसे वीडियो पर पड़ी जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह वीडियो बहन के साथ हुए दुष्कर्म का था। यह बात उसने माता-पिता को बताई। बाद में किशोरी से पूछा गया तो उसने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामला मंगलवार का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक महिला घर बुलाकर ले गई। किशोरी की मां के मुताबिक उसने कहा था कि उसे हीटर पर रोटियां सेंकना नहीं आता। जब किशोरी हीटर पर रोटियां सेंक रही थी, तभी उक्त महिला उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गई।

विज्ञापन

आरोप है कि वहां उसे चारपाई पर गिरा दिया। इसी दौरान उसका पति आ गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया और उक्त महिला उसका वीडियो बनाती रही। इसके बाद किशोरी घर चली गई लेकिन उसने डर से अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। 


 

महिला बोली- पति को सुधारने के लिए बनाई वीडियो, खुद फंस गई

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल किया है कि यह वीडियो उसने ही बनाया था। उसका पति किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था लेकिन वह मान नहीं रहा था। उसको सुधारने के लिए उसने वीडियो बनाया लेकिन धोखे से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इससे महिला खुद भी इस कृत्य में फंस गई और पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया। 


 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 


 

किशोरी के साथ दुष्कर्म की तहरीर आई थी, जिसमें एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप किशोरी के परिवार वालों ने लगाया था। युवक की पत्नी पर दुष्कर्म के दौरान उसकी वीडियो बनाने का आरोप था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। -ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed