फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman conspiracy to implicate her husband Girl was sexually assaulted by husband and wife made video and put it on Instagram

पत्नी की साजिश: लड़की को कमरे में ले गई, बिस्तर पर गिराकर पति से कराया दुष्कर्म, फिर की एक और घिनौनी हरकत

Thu, 14 Jul 2022 09:46 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 09:46 PM IST
सार

घटना के बाद महिला जब पुलिस के हत्थे चढ़ी तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसने कहा कि यह वीडियो उसने ही बनाया था। अपने पति को फंसाना चाहती थी, लेकिन खुद फंस गई। उसे सुधारने के लिए वीडियो बनाया था, लेकिन एक गलती ने मेरा पूरा खेल खराब कर दिया।

विज्ञापन
Woman conspiracy to implicate her husband Girl was sexually assaulted by husband and wife made video and put it on Instagram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। पड़ोसी महिला किशोरी को अपने घर बुलाकर ले गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


यह मामला मंगलवार का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की को पड़ोस की महिला सीता देवी अपने घर बुलाकर ले गई थी। किशोरी की मां के मुताबिक, सीता ने कहा था कि उसे हीटर पर रोटियां सेंकना नहीं आता। जब किशोरी हीटर पर रोटियां सेंक रही थी, तभी सीता उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गई और वहां उसे चारपाई पर गिरा दिया।

विज्ञापन

इसी दौरान सीता का पति अर्जुन आ गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और सीता उसका वीडियो बनाती रही। इसके बाद किशोरी अपने घर चली गई लेकिन उसने डर से अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। बुधवार रात किशोरी का भाई मोबाइल में इंस्टाग्राम चला रहा था।

इसी दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो देखा। यह बात उसने अपने माता-पिता को बताई। बाद में किशोरी से पूछा गया तो उसने सब कुछ बता दिया। बृहस्पतिवार को परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर आरोपी अर्जुन और उसकी पत्नी सीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।


 
विज्ञापन

महिला बोली- पति को सुधारने के लिए बनाई वीडियो, खुद फंस गई

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल किया है कि यह वीडियो उसने ही बनाया था। उसका पति किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था लेकिन वह मान नहीं रहा था। उसको सुधारने के लिए उसने वीडियो बनाया लेकिन धोखे से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इससे महिला खुद भी इस कृत्य में फंस गई और पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया।


 

किशोरी के साथ दुष्कर्म की तहरीर आई थी, जिसमें एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप किशोरी के परिवार वालों ने लगाया था। युवक की पत्नी पर दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो बनाने का आरोप था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।- ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed