{"_id":"69f07eb4785073cb5d09c55f","slug":"woman-climbs-tower-to-protest-life-sentences-handed-down-to-father-and-brothers-in-budaun-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिता और भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा, नाराज महिला टावर पर चढ़ी, दोबारा सुनवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिता और भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा, नाराज महिला टावर पर चढ़ी, दोबारा सुनवाई की मांग
Tue, 28 Apr 2026 03:04 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:04 PM IST
सार
बदायूं में मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला टावर पर चढ़ गई। वह अपने भाइयों और पिता को हत्या के मामले में मिली उम्रकैद की सजा से नाराज थी। महिला ने दोबारा सुनवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक महिला जिला पंचायत आवास के पास लगे टावर पर चढ़ गई। महिला अपने भाइयों और पिता को हत्या के मामले में मिली उम्रकैद की सजा से नाराज बताई गई है। उसने मामले में दोबारा सुनवाई की मांग की। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ी महिला की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी रामा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके भाई सुनील, संजीव और पिता नेत्रपाल को हत्या के एक मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। परिजन मूल रूप से अलापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सिविल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही दो थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया। महिला बार-बार अपने परिजनों के मामले में पुनः सुनवाई की मांग कर रही थी। पुलिस के काफी समझाने के बाद महिला नीचे उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन