फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman body kept in mortuary for 15 hours, more suspicion on rats eating eyes in Budaun

कहां गईं महिला के शव की आंखें: चूहे खा गए या नेवले... दोबारा पोस्टमार्टम में भी नहीं हुआ खुलासा, कैसे गायब हुई

Wed, 13 Dec 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Dec 2023 11:44 AM IST
सार

बदायूं में पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव से आंखें निकालने के मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने चूहों द्वारा ही आंखें निकालने की बात कही है लेकिन इस मामले की जांच भी चल रही है। दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। लेकिन अभी दोबारा पोस्टमार्टम करने वालों ने अभी पुलिस को यह नहीं बताया कि आंखें कैसे गायब हुई है। 

विज्ञापन
Woman body kept in mortuary for 15 hours, more suspicion on rats eating eyes in Budaun
महिला के शव से आंखें गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव से आंखें निकालने के मामले की जांच के लिए डीएम मनोज कुमार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी का अध्यक्ष एडीएम (प्रशासन) विजय कुमार सिंह को बनाया गया है, जबकि सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वाष्र्णेय और सीओ सिटी आलोक मिश्रा को बतौर सदस्य नामित किया गया है। डीएम ने कमेटी को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। वहीं, मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों डॉक्टरों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


यह मामला सोमवार देर शाम सामने आया था। ग्राम कुतरई निवासी गंगाचरण और उनके परिवार वाले सोमवार रात करीब आठ बजे डीएम आवास पहुंचे थे। उन्होंने विवाहित बेटी पूजा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर आंखें निकाल लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ महिला के शव का दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया बल्कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी। कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है। महिला की दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट तलब की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंखों का कोई जिक्र नहीं
मामला चूंकि दहेज हत्या के आरोप का था, इसलिए पहली बार भी पूजा के शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। पहला पोस्टमार्टम कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मोहम्मद उवैस और टीबी अस्पताल के डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन ने किया था। 

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंखों का कोई जिक्र नहीं है। आंखें निकाल लेने का आरोप लगने के बाद दूसरा पोस्टमार्टम डॉ. रियाज हुसैन, डॉ. जीके गुप्ता और डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल के पैनल ने किया। इसकी रिपोर्ट में आंखें न होने की पुष्टि की गई है।

 

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि आंखें निकालने के मामले में महिला का दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

 

दोबारा पोस्टमार्टम में भी खुलासा नहीं, कैसे निकली आंखें
दोबारा पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी अभी यह नहीं बता पाए हैं कि आंखें कैसे निकली या निकाली गई। यही कारण है कि आरोपी डॉक्टर चूहों की बात दोहरा रहे हैं। महिला का शव रात करीब आठ बजे मोर्चरी में रखवाया गया था। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम होने के 15 घंटे बीत चुके थे। ऐसे में डीप फ्रीजर के खराब होने की बात की जाए तो छह में से कई बंद जरूर पड़े हैं, मगर उनमें कहीं ऐसी जगह नहीं है कि चूहे घुस जाएं।

दरअसल, ग्राम रसूला निवासी महिला पूजा का शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में करीब 15 घंटे रख रहा था। पुलिस के पंचायतनामा के अनुसार महिला की मौत रविवार दोपहर करीब 12:00 हुई थी लेकिन पुलिस को इसकी सूचना शाम के समय मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

 

महिला का शव रात करीब 8:00 बजे मोर्चरी में रखवाया गया था। सोमवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम हुआ था। बताया जा रहा है कि तब तक 15 घंटे बीत चुके थे। पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजरों पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम हाउस में छह फ्रीजर लगे हैं। दो-तीन फ्रीजर लगभग खराब ही रहते हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर चूहों की संख्या भी अच्छी खासी है। वैसे तो फ्रीजर में उनके घुसने की कोई जगह नहीं है लेकिन अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शायद कहीं फ्रीजर खुला रह गया था, जिससे चूहे उसमें घुस गए और उन्होंने महिला की आंखें निकाल कर खा ली। 

 

अब तक पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने चूहों द्वारा ही आंखें निकालने की बात कही है लेकिन इस मामले की जांच भी चल रही है। दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। लेकिन अभी दोबारा पोस्टमार्टम करने वालों ने अभी पुलिस को यह नहीं बताया कि आंखें कैसे गायब हुई है। प्रशासनिक जांच में क्या सच्चाई निकाल कर सामने आती है। टीम आज दोबारा पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से जानकारी करेगी। किसी भी अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया, आखिर लापरवाही किस स्तर से हुई है।

 

डॉक्टर बोले- शायद चूहे या नेवले खा गए आंखें
महिला की आंखें निकालने के मामले में पहला पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि शायद महिला की आंखें चूहे या नेवले खा गए। उन्होंने पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव के फोटो भी लिए थे। इसमें उनकी कोई लापरवाही नहीं है। महिला को मरे हुए कई घंटे बीत चुके थे। पुलिस के पंचायतनामा के अनुसार, रविवार दोपहर महिला का शव सील किया गया था। जब उनके सामने महिला के शव को फ्रीजर से निकालकर लाया गया, तब वह भी आंखें न देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने पोस्टमार्टम के दौरान ही फोटो लिए थे।

पुलिस ने दोनों डॉक्टरों को भेजा जेल 
बदायूं में पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव की आंखें निकालने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों डॉक्टरों को जेल भेज दिया है। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद उन्हें थाने बुलाया। इससे पहले जिला प्रशासन ने मामले की जांच कर ली थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शाम करीब चार बजे डॉ. उवैस और डॉ. मोहम्मद आरिफ हुसैन को जेल भेज दिया। उवैस कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में तथा आरिफ हुसैन जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में तैनात हैं। हालांकि जांच पूरी होने के संबंध में अभी कोई प्रशासनिक अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed