फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman beneficiary exposes corruption in front of BJP MP in Budaun

UP: आवास की चाबी देते हुए भाजपा सांसद ने पूछा- किसी ने पैसे तो नहीं लिए, लाभार्थी बोली- हां लिए हैं 30 हजार

Fri, 19 Jan 2024 03:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 03:43 PM IST
सार

बदायूं के उसावां नगर पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का एक वीडियो तीन दिन बाद वायरल हुआ है। इसमें एक महिला ने सांसद से पीएम आवास के नाम पर 30 हजार रुपये लेने की शिकायत की। सांसद के निर्देश पर डूडा के परियोजना अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
woman beneficiary exposes corruption in front of BJP MP in Budaun
महिला से संवाद करते भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी योजनाओं में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसकी पोल एक महिला लाभार्थी ने आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने खोली। दरअसल, आंवला संसदीय क्षेत्र में आने उसावां में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उस दौरान सांसद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियों का वितरण किया गया। 

विज्ञापन


उसावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी बुजुर्ग महिला शारदा को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिला है। आंवला से भाजपा सांसद ने मंच पर शारदा को पीएम आवास की चाबी सौंपी। उनसे पूछा कि किसी ने पैसे तो नहीं लिए। इस पर बुजुर्ग शारदा सिर हिलाते हुए कहती हैं कि हां लिए हैं, 30 हजार रुपये। भाजपा सांसद और लाभार्थी की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

खुले मंच पर शारदा ने सांसद के सामने भ्रष्टाचार की पोल खोली तो सभी लोग हंसने लगे थे। इस पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने टोकते हुए कहा कि यह गंभीर मसला है। इसको दिखवाइए। भाजपा सांसद ने परियोजना अधिकारी डूडा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीओ डूडा देवेश सिंह ने कहा कि उसावां में कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने पीएम आवास के नाम पर रुपये लिए जाने की बात कही है। सांसद ने इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। जल्द ही जांच पूरी कर उससे उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed