फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman beats husband with slippers in district hospital Budaun

Budaun News: जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंची महिला, पति को देखते ही चप्पल से कर दी पिटाई

Mon, 29 Sep 2025 08:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 08:20 PM IST
सार

बदायूं के जिला अस्पताल में एक महिला ने सोमवार को अपने पति की पिटाई कर दी। स्टाफ के मुताबिक महिला ने अपने पति पर जहर देने का आरोप लगा रही थी। हालांकि बिना उपचार कराए ही वापस चली गई। 

विज्ञापन
Woman beats husband with slippers in district hospital Budaun
जिला अस्पताल बदायूं। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के जिला अस्पताल में सोमवार को एक महिला ने उस समय हंगामा कर दिया, जब पति उसे देखने पहुंचा। बताया गया कि महिला विषाक्त पदार्थ खाकर जिला अस्पताल पहुंची थी। पति को देखते ही उसने चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला अस्पताल से बिना इलाज के ही घर चली गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन उसे कहीं कुछ नहीं मिल सका। शाम तक तहरीर देने कोई थाने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया गया है। सोमवार दोपहर के समय एक महिला और उसके मायके वाले जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने बताया कि महिला अस्पताल पहुंची तो ड्रामा कर रही थी। वह अपनी ससुराल वालों और पति पर आरोप लगा रही थी कि उसको जहर दे दिया है। इसी दौरान उसका पति अस्पताल पहुंच गया। महिला ने पति को देखते ही पहले तो थप्पड़ मारने शुरू किए और फिर चप्पल निकालकर पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


महिला का हंगामा देखकर किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। पति वहां से भाग गया तो महिला भी बिना इलाज के ही अस्पताल से चली गई। डॉक्टर ने बताया कि महिला जहर खाने का नाटक कर रही थी, जिससे उसने अपना उपचार भी नहीं कराया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed