फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman beaten for protesting against molestation, report filed against four brothers

Budaun News: छेड़खानी के विरोध में महिला को पीटा, चार भाइयों पर रिपोर्ट

Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for protesting against molestation, report filed against four brothers
बदायूं। महिला से दुष्कर्म की कोशिश के विरोध में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

उसावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को वह घर में अकेली थी। पति खेत की सिंचाई करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे गांव का वेदपाल घर में घुस आया। उसने उन्हें अकेला देखकर छेड़खानी की। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। कुछ देर बाद वह अपने भाई बलवीर, सर्वेश व धर्मसिंह को बुला लाया। सभी के साथ में लाठी डंडे व धारदार हथियार थे। सभी ने उन्हें गाली गलौज की। इसके बाद मारा पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पति आ गए। इससे पहले ही सभी अभियुक्त मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed