{"_id":"6441910b09661922590aa6ec","slug":"woman-and-her-husband-beaten-with-sticks-badaun-news-c-4-1-132171-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला व उसके पति को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला व उसके पति को डंडों से पीटा
विज्ञापन
मुजरिया। गांव पालपुर में अपने हिस्से के मकान को बनबाते वक्त हिस्सा न देने की बात करते हुए जेठ व जेठानी ने अन्य कुछ लोगों की मदद से महिला व उसके पति पर हमला बोल दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। पीड़िता ने थाना मुजरिया में जाकर पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़िता रेखा पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अपने हिस्से की जगह पर मकान बनने का काम शुरू कराया था। बृहस्पतिवार को जेठ बिजनेश पुत्र अहलकार सिंह अपनी पत्नी पुष्पा और अन्य कुछ लोगो के साथ आ धमके और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हिस्सा न देने की बात करते हुए बिजनेश ने उसे व उसके पति को लाठी मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के पास लाठी- डंडा व तमंचा भी था। जैसे-तैसे उन्होंने भागकर जान बचाई। पीड़िता अपने पति व बच्चों के साथ पुलिस थाना पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद