फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Without Muslim leader, SP wants votes of Muslims: Abid Raza

बिना मुस्लिम लीडर मुसलमानों का वोट चाहती है सपा : आबिद रजा

Sat, 16 Mar 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Without Muslim leader, SP wants votes of Muslims: Abid Raza
बदायूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी को टिकट न दिए जाने के बाद सपा छोड़ने वाले पूर्व सचिव आबिद रजा ने कहा कि पार्टी बिना मुस्लिम लीडर के मुसलमानों के वोट हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन

सदर के पूर्व विधायक आबिद रजा ने कहा कि बरेली मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं, मगर किसी पर सपा ने मुसलमान को टिकट नहीं दिया। एम (मुस्लिम) वाई (यादव) फैक्टर गिनाने वाली सपा भले ही मुसलमान की अनदेखी करे, मगर मैं खामोश नहीं रह सकता। सपा बीजेपी का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लेना चाहती है। भविष्य में शिवपाल सिंह यादव के मनाने की कोशिशों पर आबिद रजा ने कहा कि अगर वह अखिलेश जी से मुसलमानों के साथ इंसाफ दिलाने की पैरवी करेंगे और मैं मुतमईन होऊंगा तो मान भी जाऊंगा। आबिद रजा ने कहा कि आजमगढ़ जैसी सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दो एमएलसी बनाए गए तो पार्टी (सपा) खड़ी कहां है। विपक्ष इतना कमजोर है तो तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से कौन रोक सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed