{"_id":"1d86430c2fb8de5cda4da0d0a5b2776e","slug":"winter-session-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शीत से युद्ध’ को तलाशे विकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शीत से युद्ध’ को तलाशे विकल्प
बदायूं।
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। कामकाजी लोगों पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी दफ्तरों से लेकर घर तक अलाव जलते मिले या लोगों ने हीटर और अंगीठियों का सहारा लिया। इस सीजन में सोमवार को पारा सबसे नीचे रहा। अधिकतम तापमान 16 तो न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। सोमवार को सुबह कोहरा रहा। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। शीत के कारण यात्रियों की संख्या भी बस अड्डों पर कम दिखी। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। सुबह और देर शाम को ठंड का कहर सबसे ज्यादा रहा।
जिले में 1.18 लाख बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारक
शीत लहर में सबसे अधिक गरीबों की मुसीबत होती है। न पहनने को कपड़े और न ओढ़ने बिछाने को पर्याप्त साधन। इन गरीबों का सहारा केवल आग होती है। अलाव तापकर ही शीत लहर से जूझते हैं। जिले में 73,522 बीपीएल और 45,221 अंत्योदय कार्ड धारक जिले के हैं। इनकी कुल संख्या 1,18,745 है।
रोडवेज दो लाख रुपये रोज का घाटा
शीत लहर चलने के कारण यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट के कारण तीन दिनों से बदायूं डिपो को रोज लगभग दो लाख रुपये का घाटा हो रहा है। एआरएम जपी सिंह ने घाटे की जानकारी देते हुए कहा कि कोहरे में दुर्घटनाएं न हों ऐसी प्रभु से कामना करते हैं।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मियों ने चंदे से जलाए अलाव
भीषण ठंड में कांपते लोगों के दिल जीतने के लिए कलक्ट्रेट कर्मियों ने नायाब सहयोग दिया है। इसके लिए कर्मचारियों ने आपस में चंदा कर ईंधन खरीदकर कलक्ट्रेट के सभी द्वारों के अलावा पांच स्थानों पर अलाव लगाए हैं। उनका प्रेरणादायी इरादा है कि और चंदाकर वह शहर में भी प्रमुख स्थानों पर अपनी ओर से अलाव लगाएंगे। यह जानकारी एडीएम प्रशासन के स्टैनो सुविज्ञानंद ने दी और आह्वान किया कि बाकी विभागों के लोग भी ऐसा करें तो अच्छा रहेगा।
पुराने ऊनी कपड़े और लकड़ी आदि का संग्रह
ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान की एक बैठक समाज सेवी मोतीलाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लिए गए निर्णय के अनुसार जेजेएस आईटीआई कॉलेज पर गरीबों के लिए नए/पुराने गर्म कपड़े, कंबल, रजाई और अलाव के लिए लकड़ी आदि संग्रह करने को आह्वान किया गया है। संस्थान की अध्यक्ष पूनम भारती ने बताया कि जो लोग गरीबों को इस प्रकार की वस्तुओं का दान देने के इच्छुक हैं वह इन फोन नंबर पर 8868818899/8868961193/8532839014/05832-268200 सूचित कर सकते हैं। संस्था के लोग उनके बताए स्थान से ये वस्तुएं ले आएंगे। गरीबों को इन वस्तुओं का निरंतर वितरण किया जाएगा और अलाव भी लगाए जाएंगे।
संकल्प सेवा समिति ने लगाए अलाव
युवा संकल्प सेवा समिति ने गरीब बस्तियों में विभिन्न स्थानों पर अलाव लगवाए हैं। इसमें योगेश कुमार सिंह, ज्ञान गौरव साहू, निखिल गुप्ता आदि का सहयोग रहा।