{"_id":"67435f988239b89bff0aed17","slug":"will-not-let-farmers-land-be-auctioned-tikait-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129906-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की जमीन नहीं होने देंगे नीलाम : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की जमीन नहीं होने देंगे नीलाम : टिकैत
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद भाकियू के कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
सहसवान। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रविवार को सहसवान पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश व देश की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान डीएपी खाद को परेशान हो रहे हैं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को जैविक खेती पर आना होगा।
उन्होंने प्रमोद इंटर कॉलेज के प्रांगण के पास महेश्वरी भवन में कार्यकर्ताओं काे संबोधित किया। टिकैत ने कहा कि अधिकारी डीएपी होने का वादा कर रहे हैं लेकिन डीएपी अधिकारियों और नेताओं के पेट में है। डीएपी की व्यवस्था सरकार द्वारा ही खराब की गई है। किसानों को डीएपी छोड़नी पड़ेगी किसानों को रसायनिक खाद से जैविक खेती पर आना पड़ेगा। उन्होंने कहा इस खाद की लागत ज्यादा आ रही है। फसल का भाव किसानों को नही मिल पा रहा है। किसान लगातार कर्जदार हो रहे हैं। किसानों की जमीन नीलाम करने वाले और नीलामी लेने वाले दोनों कान खोलकर सुन ले उनकी खैर नहीं। किसी भी कीमत पर जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा जब सरकार द्वारा कर्ज माफी का वायदा किया गया तो फिर वायदा खिलाफी क्यों। उद्योगपतियों के कर्ज माफ होंगे और किसानों पर कर्ज वसूल होंगे। दोहरी नीति नहीं चलेगी। माहेश्वरी भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा- हम किसी भी राजनीतिक दल के हितैषी नहीं हैं। हरी टोपी धारी पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कुछ संगठन सरकार ने ही तैयार कर छोड़े हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार, मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।