{"_id":"577d4fd74f1c1be6567fa262","slug":"will-be-from-18-to-132-million-kva-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 करोड़ से बनेगा 132 केवीए का सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 करोड़ से बनेगा 132 केवीए का सब स्टेशन
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों को अब इससे निजात मिल जाएगी। क्योंकि नगर में 18 करोड़ की लागत से 132 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगेगा, इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है साथ ही स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। साथ ही इस्लामनगर की जर्जर विद्युत लाइनों और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के स्थान पर अधिक क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर रखे जाने के लिए शासन ने सात करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं 24 लाख रुपये की लागत से इस्लामनगर सहसवान के लिए 400 केवीए के दो मोबाइल ट्रांसफार्मर मंजूर किए गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने बताया कि यहां से भेजे प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। सब-स्टेशन बनाने के लिए सहसवान कछला मार्ग पर गांव समदा के पास जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही इस्लामनगर में जर्जर विद्युत लाइनों और कम क्षमता वाले ट्रंासफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर का काम जल्द ही शुरू होगा। कहा सहसवान और इस्लामनगर में मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा उपलब्ध होगी। सब स्टेशन से सहसवान के साथ इस्लामनगर, खितौरा, रुदायन क्षेत्र की बिजली की समस्या दूर हो जाएगी और निर्माण कार्य खितौरा रुदायन में नव निर्मित बिजली घर 30 सितंबर तक चालू हो जाएंगे।