{"_id":"66119acd1a9bff32790d8454","slug":"will-be-able-to-travel-on-ganga-expressway-from-binawar-vankota-and-daharpur-badaun-news-c-123-1-sbly1001-116536-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बिनावर, वनकोटा और डहरपुर से कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बिनावर, वनकोटा और डहरपुर से कर सकेंगे सफर
विज्ञापन
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेस-वे जिले से होकर निकल रहा है। एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने के लिए इंटरचेंज बनेंगे। इनके बनने से जिले के लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए बिनावर को पहले ही मंजूरी मिल गई थी। अब डहरपुर और वनकोटा के लिए यूपीडा की ओर से झंडी मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की जाएगी।
यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। यह बदायूं समेत 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके बन जाने से लोगों को आने-जाने में काफी फायदा होगा। अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा 95 किमी दूरी बदायूं जिले में तय करेगा। ऐसे में यहां पर शुरुआत में तीन इंटरचेंज बनाने की बात कही गई थी। इसको लेेकर यूपीडा के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था और बिनावर को मंजूरी दी थी।
ऐसे में जिले के लोगोें को अगर मेरठ से लेकर प्रयागराज के बीच में सफर करना है तो वह बिनावर पर बनाने वाले इंटरचेंज का उपयोग करना होगा। इसको ध्यान में रखते हुए बिनावर में इंटरचेंज के पास में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाने लगा। हालांकि स्थानीय जनप्रतिधि वनकोटा व डहरपुर-बिहारीपुर पर इंटरचेंज बनाने के लिए प्रयास करते रहे। इसके बाद में वनकोटा को करीब दो माह पहले और डहरपुर-बिहारीपुर को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी गई है। अब जिले के लोग गंगा एक्सप्रेस वे पर तीन जगहों पर चढ़ व उतर सकेंगे।
विज्ञापन
इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
सदर तहसील समेत बिसौली और दातागंज में एक्सप्रेस-वे का इंटरचेंज बनने के बाद कई गांव सीधे इससे जुड़ जाएंगे। इसमें बिसौली तहसील के गांव वनकोटा, सदर तहसील के औरंगाबाद माफी, कुतुबपुरथरा व घटपुरी तथा दातागंज तहसील के बिहारीपुर, डहरपुर व छछऊ गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इनमें जिला मुख्यालय से वनकोटा की दूरी 17 किमी, औरंगाबाद माफी की 12 किमी, घटपुरी व कुतुबपुरथरा की 11-11 किमी व बिहारीपुर, डहरपुर व छछऊ गांव की दूरी 25 किमी है।
डहरपुर -बिहारीपुर में 49 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा इंटरचेंज
डहरपुर-बिहारीपुर में 49.534 हेक्टेयर भूमि पर इंटरचेंज बनाया जाएगा। इस पर करीब 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद में अब काम शुरू हो जाएगा।