फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wild animal killed six sheep and 15 were injured in Budaun

Budaun News: बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला, पांच की मौत... 15 घायल; गांव में मचा तेंदुआ आने का शोर

Mon, 19 Jan 2026 12:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 12:29 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव वितरोई में रविवार रात जंगली जानवर ने दहशत फैला दी। जंगली जानवर ने बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया, जिससे छह भेड़ें मर गईं। 15 घायल हुई हैं। 

विज्ञापन
wild animal killed six sheep and 15 were injured in Budaun
बाड़े में घायल भेड़ को देखते पशुपालक - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बितरोई में सोमवार सुबह एक बाड़े में पांच भेड़ मरी मिलीं। 15 भेड़ें गंभीर रूप से घायल थी। मृत भेड़ों का मांस जगह-जगह नोचा गया था। ऐसे ही निशान घायल भेड़ों पर भी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसा लगता है कि किसी जंगली जानवर ने भेड़ों पर हमला किया। बाड़े की ऊंची दीवार लांघकर घुसे इस जानवर के पैरों के निशान दोनों ओर मिले हैं। गांव में तेंदुआ आने का शोर मचा हुआ है। घटना के बाद गांव में खौफ का माहौल है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। 

विज्ञापन


गांव बितरोई निवासी सचिन भेड़ पालन करते हैं। इसके लिए उन्होंने घर के पास ही एक पक्का बाड़ा बनवा रखा है। इस बाड़े में 61 भेड़ें पल रही थीं। सचिन ने बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक भेड़ों के मिमयाने की आवाज आई। सचिन और परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर बाड़े में गए तो जैसे ही वह उसमें घुसे दीवार से उस पार किसी के कूदने की आवाज आई लेकिन वे उसे देख नहीं सके। बांड़े का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। पांच भेड़ें लहूलुहान हालत में मरी पड़ी थीं तो 15 भेड़ों के शरीर पर किसी हिंसक पशु के काटने के निशान थे। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद गांव में तेंदुआ आ जाने का शोर मच गया। तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए। घटना के बाद से पूरा गांव रात में सो नहीं सका। सोमवार सुबह को किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। हिंसक जानवर आने की जानकारी पर आसपास का इलाका भी देखा। गांव के बाहरी ओर भी गए। पूरे मामले की जांच पड़ताल की। गांवों को भयमुक्त कराए जाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में खौफ का माहौल 
ग्रामीणों में तेंदुआ आने का शोर है। गांव के लोगों ने कहा है कि अभी तो भेड़ों पर हमला हुआ, कहीं ऐसा न हो कि हिंसक जंगली जानवर गांव में जनहानि पहुंचा दे। ग्रामीण अपने बच्चों को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।

मृत भेड़ों के पोस्टमॉर्टम में हिंसक जानवर के हमले की पुष्टि
ग्रामीणों की मांग पर पशु चिकित्सा विभाग उझानी डॉ. विवेक माहेश्वरी की टीम ने मृत भेड़ों का पोस्टमॉर्टम किया। उनका कहना है कि किसी जंगली जानवरों ने इन्हें अपना शिकार बनाया है। कुछ ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग को भी इस घटना की सूचना दे दी थी।

पग चिह्नों को लेकर भ्रमित हो रहे ग्रामीण
गांव बितरोई के ग्रामीणों ने भेड़ों की बाड़े के पास जिस हिंसक जानवर के पग चिह्न दिखाए हैं, वे उसे तेंदुआ के पग चिह्न मान रहे हैं। लेकिन वन विभाग की टीम ने इसे कुत्ते की नस्ल में किसी जंगली जानवर के बताए हैं। ग्रामीणों को कहना है कि वैसे तो भेड़ बकरियों का शिकार लोमड़ी, भेड़िया भी कर लेते हैं लेकिन बाड़े की दीवार जितनी ऊंची है, उसे देखते हुए नहीं लगता कि इस तरह के जानवर बाड़े की इतनी ऊंची दीवार फांदकर बाड़े में घुस सकते हैं। इसलिए ग्रामीण तेंदुआ होने की आशंका ही जता रहे हैं।

इस क्षेत्र में वन विभाग के घेरे से छूटकर भाग गया था तेंदुआ
गांव के लोगों ने बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व बितराई गांव से दक्षिण में एक किमी दूर स्थित सिकंद्राबाद गांव में तेंदुआ आ गया था। जिसने एक बालक को घायल कर दिया था और वह खेतों में एक कुंए में गिर गया था। गांव वालों ने कुंए पर चारपाई डाल कर उसे निकलने नहीं दिया। वन विभाग की टीम पहुंची, उसने सीढ़ी डाली थी। उससे वह निकल भागा, जो अबतक हत्थे नहीं चढ़ा। इसी प्रकार वजीरगंज क्षेत्र के रोटा में भी अज्ञात जंगली जानवरों ने 40 भेड़ों को मार डाला था। उसके बारे में भी पता नहीं लग सका कि कौन से जानवर ने उन्हें मारा है।

वन विभाग के एसडीओ जगन्नाथ ने कहा कि विभाग की टीम ने बितरोई में दौरा किया है। जानवर के पैरों के निशान देखे हैं। भेड़िया जैसे जानवर का हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed