फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife thrown from the roof after giving birth to a daughter, complaint lodged with police

Budaun News: बेटी होने पर पत्नी को छत से फेंका, पुलिस से शिकायत

Mon, 04 Aug 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown from the roof after giving birth to a daughter, complaint lodged with police
बदायूं। दो बेटियां होने से नाराज युवक ने पत्नी को छत से फेंक दिया। इससे वह घायल हो गई है। आरोप है कि उसने पत्नी के भाई से भी मारपीट की। मायके पक्ष वालों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोना प्रीतम राय गांव निवासी ज्योति सक्सेना ने बेटी सोनाली की शादी सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी मोहित सक्सेना के साथ पांच साल पहले की थी। मायके पक्ष का आरोप है शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग सोनाली को परेशान करते थे। इस बीच सोनाली को बेटी हुई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने देने लगे। हाल ही में सोनाली ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग बौखला गया। सोनाली को प्रताड़ित करने लगे। रविवार को सोनाली से मिलने उसका भाई गया था। उसके सामने ही ससुराली झगड़ा करने लगे। आरोप है कि पति ने भाई के सामने ही सोनाली को छत से फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट और चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनाें घायल हो गए। घायल सोनाली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed