{"_id":"665bacc530f627fc6301a006","slug":"wife-shot-three-times-for-not-having-children-referred-to-aligarh-badaun-news-c-123-1-sbly1004-119711-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संतान नहीं होने पर पत्नी को मारी तीन गोलियां, अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संतान नहीं होने पर पत्नी को मारी तीन गोलियां, अलीगढ़ रेफर
Sun, 02 Jun 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल शबीना। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरा में शनिवार सुबह राशिद नाम के युवक ने पत्नी सबीना (35) को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं। अभी वह एक और गोली मारना चाह रहा था पर तब तक परिजन सहित गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने राशिद को पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। सबीना को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
कस्बे के मोहल्ला चौधरी निवासी सबीना की शादी सात साल पहले ग्राम जौनेरा निवासी राशिद से हुई थी। राशिद के बहनोई हारून खां ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सात साल में सबीना को कोई बच्चा नहीं हुआ तो चार माह पहले राशिद ने गांव धुविया निवासी शहनाज से निकाह कर लिया था। तब से सबीना उसको अलग मकान में रखने की बात कह रही थीं पर राशिद, सबीना को ही घर से निकालने की फिराक में था। दूसरी शादी के बाद उसने सबीना के साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी, जबकि सबीना घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सात बजे सबीना घरेलू कार्य निपटा रही थीं। उसी दौरान राशिद तमंचा निकालकर लाया और सबीना पर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली उसके जबड़े में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। दूसरी गोली उसने पीठ पर मारी। परिजन जब तक राशिद को पकड़ने के लिए भागे, तब तक उसने सबीना को एक और गोली मार दी, जो उनकी कोहनी में लगी। चौथी गोली वह सबीना के सिर पर मारना चाह रहा था पर तब तक परिजनों ने तमंचा पकड़ लिया। इससे राशिद अपना हाथ छुड़ाकर घर से भाग गया।
विज्ञापन
अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। - सौरभ सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान