फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife cited the future of innocent daughter... then he gave up on second marriage

Budaun News: पत्नी ने दिया मासूम बेटी के भविष्य का हवाला... तब दूसरे निकाह से की तौबा

Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Wife cited the future of innocent daughter... then he gave up on second marriage
उझानी। दूसरा निकाह कर रहे युवक को पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर तीन साल की मासूम जिंदगी का हवाला देकर खूब खरीखोटी सुनाईं। वह पुलिस को भी साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शादी रुकवा दी। वहीं युवक भी मान गया व पहली पत्नी व बच्ची को साथ रखने पर राजी हो गया।
मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती से निकाह करने पहुंचे शहर के ऊपरपारा मोहल्ले के युवक को फजीहत झेलनी पड़ी।
युवक का निकाह करीब तीन साल पहले शहर की ही युवती से हुआ था। दोनों के बीच घरेलू कारणों से विवाद हुआ तो पत्नी मासूम बच्ची को लेकर मायके चली गई। इसके बाद युवक ने रिश्तेदारों से मशविरा कर दूसरे निकाह की तारीख मुकर्रर कर ली। निकाह की रस्म शुरू हो पाती, इससे पहले ही पहली पत्नी ने आकर हंगामा कर दिया।
पत्नी ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। इस बीच रिश्तेदारों के सामने शर्मसार हुए युवक ने दूसरा निकाह करने से इन्कार कर दिया। बताते हैं कि जिस युवती से उसका दूसरा निकाह होना था, उसके घरवालों ने भी पहली पत्नी का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

जबकि दूसरे निकाह का कार्यक्रम बड़े ही गुपचुप तरीके से चल रहा था। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि युवक की पहली पत्नी ने कोतवाली आकर शिकायत की थी। इसके बाद युवक का दूसरा निकाह रुकवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed