फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   whom done murder of chokhelal

चोखेलाल को किसने मारा? भाई या फिर बेटे ने 

Thu, 01 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 01 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर थाने के गांव भगतपुर में 70 साल के बुजुर्ग चोखेलाल की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में चोखेलाल के भाई थान सिंह समेत ओरियेंट बैंक ऑफ कॉमर्स बिसौली के अधिकारी फंस सकते हैं। हत्या के इस मामले में थान सिंह ने ही चोखेलाल के पुत्र विजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गौर करने वाली बात यह है कि चोखेलाल के नाम से बिसौली स्थित ओरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से दो लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)है। केसीसी जारी करने के लिए सभी कागजात चोखे लाल के हैं। जबकि फोटो और दस्तखत थान सिंह के हैं।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के गांव भगतपुर में 18 नवंबर की रात चोखेलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोखेलाल के पुत्र विजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस को पड़ताल के दौरान चोखे लाल के घर से जय सिंह एडवोकेट का विजिटिंग कार्ड मिला। इंस्पेक्टर इस्लामनगर रामगोपाल शर्मा ने जय सिंह से बात की तो कई परतें खुल गईं। चोखेलाल को अगस्त 2016 में पता लगा कि बिसौली स्थित ओरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से उसके नाम दो लाख रुपये का केसीसी है। केसीसी जारी कराने के लिए जमीन समेत सभी कागजात तो उसके लगे हैं। लेकिन फोटो और हस्ताक्षर उसके भाई थान सिंह के हैं। 
विज्ञापन

इसके बाद चोखे लाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली की कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत अर्जी दी। फर्जी तरीके से उसके नाम केसीसी जारी करने के मामले में उसने शाखा प्रबंधक श्यामलाल, बैंक के फील्ड ऑफीसर और थान सिंह को आरोपी बनाया। कोर्ट ने 21 नवंबर को शाखा प्रबंधक को तलब किया था। इससे पहले ही 18 नवंबर को चोखेलाल की हत्या कर दी गई। 21 नवंबर को शाखा प्रबंधक ने अपने वकील के जरिए कोर्ट को बताया कि चोखेलाल की मौत हो चुकी है। ऐसे में यह मामला अब चलने योग्य नहीं है। पूरे मामले में चोखेलाल के भाई थान सिंह, शाखा प्रबंधक श्यामलाल और फील्ड ऑफीसर की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोखेलाल के नाम बैंक से केसीसी जारी हुआ है। पता लगा है कि कागजात चोखेलाल के और फोटो, दस्तखत थान सिंह के हैं। केसीसी फील्ड ऑफीसर की संस्तुति पर जारी किया जाता है। सभी पड़ताल का जिम्मा फील्ड आफिसर का होता है।
-श्यामलाल, शाखा प्रबंधक ओरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

पड़ताल में पता लगा है कि चोखेलाल के भाई थान सिंह ने बिसौली की एक बैंक से केसीसी बनवाया था। चोखेलाल के वकील जय सिंह से भी मेरी बात हुई है। उन्होंने फर्जी केसीसी के बारे में बताया था। पूरे मामले में पड़ताल की जा रही है। विवेचना के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफीसर की भूमिका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।-रामगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर इस्लामनगर


विजेंद्र की गिरफ्तारी के बाद साफ होगी तस्वीर
बदायूं। चोखेलाल की हत्या 18 नवंबर की रात की गई थी। हत्या के बाद से ही उसका बेटा विजेंद्र फरार है। मृतक के भाई थान सिंह ने विजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव के लोगों ने भी तस्दीक की थी कि घटना वाली रात पिता-पुत्र में तकरार हुई थी। दरअसल, चोखेलाल अपने पास एक महिला को रखता था। विजेंद्र इसके खिलाफ था। अब केसीसी का मामला सामने आने के बाद थाना पुलिस भी पशोपेश में है। इंस्पेक्टर इस्लामनगर रामगोपाल शर्मा का कहना है कि विजेंद्र की गिरफ्तारी के बाद काफी चीजें साफ हो जाएंगी। इधर, थान सिंह का कहना है कि उसे केसीसी के बारे में कुछ नहीं पता। मामले में शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफीसर से पूंछताछ करने की बात से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed