फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Questions raised over failure to administer oxygen in ambulance following deaths of two children.

Budaun News: दो बच्चों की मौत के बाद एंबुलेंस में ऑक्सीजन न लगाने पर उठे सवाल

Sat, 10 Oct 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 10 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over failure to administer oxygen in ambulance following deaths of two children.
बदायूं। कादरबाड़ी गांव में खसरे से पीड़ित दो बालकों की मौत के मामले में परिजन ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्चों के पिता नासिर हुसैन का आरोप है कि सीएचसी कादरचौक से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एंबुलेंस में बच्चों को ऑक्सीजन नहीं लगाई गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्चों को देखा तो एंबुलेंस स्टाफ को भी डांटा। पिता का कहना है कि गंभीर हालत में बच्चों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली।
विज्ञापन

बदायूं-कासगंज सीमा पर बसे कादरबाड़ी गांव में पिछले दिनों खसरे से सगे भाइयों की मौत हुई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को दो और बालकों की मौत हुई। इन मौतों के बाद परिजन ने एंबुलेंस में जरूरी चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया है। इधर, सीएमओ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



---
कादरवाड़ी में दो बच्चों में खसरे की पुष्टि, पांच साल तक के बच्चों को लगाया टीका

कादरवाड़ी में खसरे से पीड़ित के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों गांव में खसरे के लक्षण मिलने पर पांच बच्चों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से दो बच्चों भूरा और गोलू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में पांच साल तक के सभी बच्चों को खसरे से बचाव का टीका लगाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में टीकाकरण अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि गांव कादरबारी में पिछले दिनों पांच बच्चों के सैंपल लिए गए थे। इनमें दो बच्चों की रिपोर्ट मिली है, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद गांव में सभी 5 साल तक के बच्चों के खसरा का टीका लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed