फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Irregularities in meter reading: 18 consumers got bills generated for lower consumption.

Budaun News: मीटर रीडिंग में गोलमाल, 18 उपभोक्ताओं ने बनवाए कम यूनिट के बिल

Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in meter reading: 18 consumers got bills generated for lower consumption.
उझानी। विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग के दौरान मीटरों में रीडिंग स्टोरेज के गोलमाल को उजागर किया है। चेकिंग के दौरान 18 उपभोक्ताओं के मीटरों में एक लाख से अधिक यूनिट स्टोरेज पाए गए। ऐसे मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके सुपरवाइज को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम तक चेकिंग के दौरान टीम ने अलग-अलग मोहल्लों में 18 उपभोक्ताओं के मीटरों में गोलमाल पकड़ा। मीटर रीडरों और उपभोक्ताओं के बीच सांठगांठ होने के शक के बीच 50 से अधिक बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के मीटरों चेक किए गए। 18 मीटरों में करीब एक लाख यूनिट स्टोरेज पाए जाने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

टीम ने जांच में यह भी पाया कि मीटरों में दर्ज रीडिंग के अनुरूप बिल भी नहीं बनाए हैं। एसडीओ वार्ष्णेय ने बताया कि मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं से भी कहा है कि वह इस तरह के खेल में खुद की संलिप्तता से बचें। मीटरों में रीडिंग के अनुरूप ही बिल बनेंगे। भले ही कुछ दिनों के लिए रीडिंग स्टोरेज कर ली जाए। अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि एसडीओ की रिपोर्ट मिली है। कर्मचारियों की मिलीभगत की मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed