फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police personnel practiced crowd control during a mock drill.

Budaun News: मॉकड्रिल में पुलिस कर्मियों ने किया भीड़ कंट्रोल का अभ्यास

Sat, 10 Oct 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 10 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police personnel practiced crowd control during a mock drill.
बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दंगा जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मॉकड्रिल कराई गई। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुए अभ्यास में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों को पकड़ने और पथराव की स्थिति में बचाव करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया। आंसू गैस के गोले छोड़ने, रबर बुलेट और वाटर कैनन सहित उपलब्ध दंगारोधी संसाधनों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। आपात स्थिति में पुलिस बल के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित प्रतिक्रिया और संयम के साथ कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि ऐसे अभ्यास के माध्यम से बल को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed