फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   While talking to her lover on the phone, a woman hanged herself and committed suicide.

Budaun News: फोन पर प्रेमी से बात करते महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 18 Feb 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
While talking to her lover on the phone, a woman hanged herself and committed suicide.
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक महिला ने मोबाइल फोन पर बात करते-करते फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जाता है कि इस दौरान वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी। बेटी ने जब मां को फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भिजवाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महिला की शादी 16 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। महिला का पति अपने ससुर के साथ बिहार में मजदूरी करता है। घर पर बच्चे व पत्नी रहती है। परिजनों का आरोप है कि महिला का एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। आरोप है कि महिला दिन-रात उसी से फोन पर बात किया करती थी। इसके कारण वह बच्चों और घर परिवार का भी ध्यान नहीं रखती थी।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन प्रेमी युवक उसके विवाहित होने की बात कहकर अपने साथ रखने से मना करता आ रहा था। विवाहिता बच्चों को छोड़कर उसके साथ भागने के लिए भी तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल की बेटी ने बताया कि मां फोन पर किसी से बात करके उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रही थी। बात करते बहुत समय हो गया तो बच्चे अपने कमरे में जाकर सो गए। रात करीब 10 बजे फोन पर बात करते-करते महिला बरामदे में लगे पंखे से लटक गई।


कुछ देर बाद बेटी ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर-सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। शव को फंदे से उतारकर शव को जिला मुख्यालय भेजा गया। वहीं पति व मृतका के पिता को घटना की सूचना दी गई। गांव परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई कराई और शव को मंगलवार देर शाम गांव ले जाकर दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed