फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Where there is good sense, there are many wealth, where there is bad sense, there are many troubles...

Budaun News: जहां सुमति तंह संपति नाना, जहां कुमति तंह बिपति निदाना...

Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Where there is good sense, there are many wealth, where there is bad sense, there are many troubles...
बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद
बदायूं। जिले के हनुमान मंदिरों में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इस दौरान शहर के पुरानी चुंगी स्थित दुर्गा मंदिर में हुए सुंदरकांड में पंडित जी ने कहा कि जहां सुमति तंह संपति नाना, जहां कुमति तंह बिपति निदाना, अर्थात जहां ज्ञान है, वहां समृद्धि और खुशी है, लेकिन जहां अज्ञानता और मूर्खता है, वहां केवल दुख ही आता है। अच्छे निर्णय से सफलता मिलती है, जबकि बुरे निर्णय से आपदा आती है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप ने भक्तों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पुजारी वैभव पाराशर ने कहा कि बड़े मंगल को हनुमान जी को प्रसन्न करने से भक्तों को सुख-शांति, और समृद्धि प्राप्त होती है। ज्योतिष के अनुसार बड़े मंगल का व्रत रखने से मंगल दोष भी दूर होता है।
विज्ञापन

समिति के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी को बूढ़ा वानर के रूप में पूजा जाता है, क्योंकि इस दिन हनुमान जी ने भीम का घमंड तोड़ा था। इस मौके पर निखिल गुप्ता, योगेंद्र सागर, बसंत कुमार पटवा, तेजपाल कश्यप, छाया कश्यप सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। भक्तों ने बाबा को सवामनी प्रसाद का भोग लगाया। उसके बाद यहां कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा हुआ।
इस मौके पर कुसुम शर्मा, मुकेश सक्सेना, आलोक सक्सेना, शिवांक शर्मा, शिवम शर्मा, अनुराग माहश्वरी, राजेश माहेश्वरी, देवकी नंदन, मनोज कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद सभी को प्रसाद बांटा गया। इसी तरह तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने मंदिर के बाहर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत बांटा।
इस मौके पर विनीत, गोविंद देवल, राहुल शर्मा, अभिषेक देवल, नीरज देवल, ऋतिक देवल, अमित वाष्र्णेय, चंद्रसैन माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, बंटी, उदयराज सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। इसी तरह जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, महासचिव अरविंद पाल सिंह सहित अन्य ने बार एसोसिएशन के सभागार में सुंदरकांड का पाठ किया।
--
कीर्तन सुनकर झूम उठे श्रद्धालु

बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दहेमी के पास हनुमान मंदिर पर दूसरे दिन मंगलवार को भी सुबह से ही भक्तों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। शाम चार बजे कीर्तन का दौर शुरू हुआ तो भक्त झूम उठे। हनुमान जी के भक्तों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
--
चौकी पर हुआ सुंदरकांड का पाठ
नूरपुर पिनौनी। थाना क्षेत्र इस्लामनगर की पुलिस चौकी नूरपुर पिनौनी स्थित मंदिर पर गणेश जी की प्रतिमा खंडित हो जाने पर मंगलवार को नई प्रतिमा लगाई गई। मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। शाम को सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर इस्लामनगर थानाध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी हरि मोहन सिंह यादव मौजूद रहे। आचार्य दिलीप कुमार ने विधि विधान से कार्यक्रम कराया। संवाद
--
स्वयंवर में पहुंचे राजा, नहीं उठा पाए धनुष



बदायूं। नगर में चल रही श्री रामकथा में मंगलवार को कथा व्यास देशपाल भारद्वाज ने श्रीराम-सीता के विवाह का वर्णन किया। कहा कि स्वयंवर में पहुंचे बड़े-बड़े राजा शिव धनुष नहीं उठा पाए, लेकिन श्रीराम ने सहज ही धनुष को उठा लिया।



कथावाचक ने कहा कि एक बार माता सीता ने शिवजी के धनुष को उठा लिया। राजा जनक ने यह देखकर स्वयंवर आयोजित करने की घोषणा कर दी। बोले-जो भी शिव के विशाल धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ पुत्री सीता का विवाह करेंगे। गुरु विश्वामित्र श्रीराम-लक्ष्मण को साथ लेकर जनकपुर में आयोजित स्वयंवर में पहुंचे।



यहां देश-विदेश के शक्तिशाली राजा भी पहुंचे, जो धनुष को हिला भी नहीं पाए। इस पर गुरु विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की आज्ञा दी। इसके बाद श्रीराम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही शिवजी का धनुष टूट गया। इसके बाद सीता जी का श्रीराम से विवाह हुआ। इस मौके पर डॉ. प्रवीण शर्मा, सूर्यकांत पाठक, अशोक शर्मा, मधु शर्मा, विपनेश शर्मा, सीमा, नीलम शंखधार, इंदु शर्मा, सोनी पाठक, रुचि सिंह, आदि भक्त मौजूद रहे। संवाद
--
नाधा से केदारनाथ यात्रा के लिए बाइक जत्था रवाना
दहगवां। केदारनाथ यात्रा के लिए नाधा से बाइक सवार युवाओं का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ है। हर हर भोले के उद्घोष के साथ इस जत्थे को रवाना किया गया। जत्थे में शिवम गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, कैलाश यादव, मोनू गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद
---
कछला गंगा घाट पर हुई गंगा आरती
कछला। गंगा घाट पर हुई गंगा आरती में दूर दराज से भक्त पहुंचे। पहले गंगा स्नान किया और उसके बाद आरती में शामिल हुए। वाराणसी की तर्ज पर यहां गंगा आरती में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में मां गंगे की भक्त मौजूद रहे। संवाद


--
कथा के समापन पर हुआ भंडारे का आयोजन
बदायूं। कछला पुलिस चौकी के सामने चल रही श्रीमद् भागवत के समापन पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कथा व्यास रामचंद्राचार्य ने सात दिनों तक लोगों को कथा का रसपान कराया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

बिल्सी संकट मोचन दरबार में भंडारे का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed