फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When wife did not come from her parents' house, she committed suicide by consuming poison.

Budaun News: मायके से पत्नी साथ नहीं आई तो विषाक्त खाकर दे दी जान

Sat, 20 Apr 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
When wife did not come from her parents' house, she committed suicide by consuming poison.
विशेष कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव असरासी में 24 वर्षीय विशेष कुमार ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक, युवक दो दिन पहले अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। जब वह उसके साथ नहीं आई तो उसने बृहस्पतिवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था, जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम असरासी निवासी विशेष कुमार पुत्र योगेंद्र पाल सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक- वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी गौंतरा निवासी रेखा से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब तीन माह पहले रेखा उससे नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। युवक को शराब पीने की लत थी। वह दो दिन पहले रेखा को बुलाने उसके मायके गौंतरा गांव गया था, लेकिन उसने असरासी आने से मना कर दिया। इससे युवक काफी परेशान था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उसने अपने ही घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार वालों को उसके बारे में पता चला।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया, लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण के मामले में नामजद था युवक
करीब 12 साल पहले विशेष के खिलाफ एक अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। विशेष ने अपने एक साथी की मदद से गांव के ही पांच साल के एक बालक का अपहरण कर लिया था। वह बालक तीन दिन बाद मिला था। उसके परिवार वालों ने युवक और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आज भी उसकी न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed