फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When their demand of Rs 10 lakh was not met, they left the married woman on the road

Budaun News: दस लाख की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को सड़क पर छोड़ गए

Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
When their demand of Rs 10 lakh was not met, they left the married woman on the road
बदायूं। सहसवान कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पी़ड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मसलई निवासी रिहाना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी अलीगढ़ जिले के क्वारसी थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी फुरकान पुत्र नवाब के साथ एक साल पूर्व हुई थी। माता-पिता ने जमीन गिरवी रखकर शादी में दस लाख रुपये का दान दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुराली खुश नहीं थे।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग शादी के दो-तीन माह बाद ही दहेज को लेकर ताने देने लगे। पति फुकरान, साथ सबिया, ससुर नवाब अली, जेठ असलम, नंद अफसाना, शबनम, जेठानी गुलफ्शा, ननदोई इफरान दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। आरोपी उसे बहाने से सहसवान लेकर आए। जहां उसे सड़क पर ही छोड़कर चले गए। धमकी दी अगर दस लाख रुपये नहीं लेकर आई तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed