{"_id":"66b1186cec20dcf375064b19","slug":"when-the-youth-was-stopped-for-doing-something-objectionable-he-started-fighting-badaun-news-c-4-1-bly1014-454074-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आपत्तिजनक हरकत करने पर टोका तो झगड़ने लगा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आपत्तिजनक हरकत करने पर टोका तो झगड़ने लगा युवक
विज्ञापन
बदायूं। मंदिर के सामने कार में युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए एक युवक को कुछ लोगों ने टोका तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। बाद में भीड़ एकत्र होने पर युवक ने पहले युवती को वहां से भेजा और फिर खुद चला गया।
मामला शहर के हरप्रसाद मंदिर के सामने का है। सोमवार को यहां भक्तों का आना-जाना खासी संख्या में था। इसी दौरान एक युवक और एक युवती पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के आवास के पास कार में दिखाई दिए। लोगों के अनुसार, दोनों कार में आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे। कुछ लोगों ने इसे अनदेखा किया तो कुछ ने उन्हें कार का शीशा थपथपाकर टोका। काफी देर तक युवक-युवती कार से बाहर नहीं निकले तो वहां भीड़ जुटने लगी, जिसे देखकर दोनों कार से बाहर निकल आए।
लोगों ने टोका तो युवक उनसे बहस करने लगा और फिर झगड़े पर आमादा हो गया। भीड़ बढ़ने पर युवक ने युवती को पास ही स्थित गली में छोड़ दिया और फिर कार लेकर चला गया। कार आगरा नंबर की बताई जा रही है। संवाद