{"_id":"60c507f98ebc3e6cca25a70e","slug":"when-the-wife-went-to-her-maternal-home-the-young-man-was-hanged-badaun-news-bly449608249","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके गई तो फंदे पर लटक गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके गई तो फंदे पर लटक गया युवक
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के भूड़ा भदरौल गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवारवालों के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव निकलवाया।
गांव भूड़ा भदरौल निवासी अनिल कुमार सिंह (35) खेतीबाड़ी करके परिवार पालता था। अनिल कुमार ने करीब सात साल पहले बरेली निवासी रूबी से प्रेमविवाह किया था। उसका पांच साल का बेटा है। शुरुआत में परिवार में सब ठीक चला। परिवारवालों की मानें तो बाद में अनिल शराब पीने लगा था। विरोध करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे घर में रोज क्लेश होता था। बृहस्पतिवार को भी दोनों में विवाद हुआ। अनिल ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी कर दी।
इससे नाराज होकर पत्नी ने मायके फोन कर दिया। शुक्रवार सुबह भाई आया और उसे बरेली ले गया। इससे गुस्से में आकर अनिल कुमार ने शुक्रवार रात कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह परिवार वाले उठे, तब अनिल का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर दरवाजा न खुला तो उनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिया। इसमें हैंगिंग (लटकने से मौत) की पुष्टि हुई। इस संबंध में सीओ उझानी गजेंद्र कुमार ने बताया कि अनिल ने घरेलू कलह में विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दी है।