फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the water level of Ganga decreased, Ramganga gained speed

Budaun News: गंगा का जलस्तर घटा तो रामगंगा ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
When the water level of Ganga decreased, Ramganga gained speed
कछला घाट पर गंगा का घटा जलस्तर। संवाद
बदायूं/उसहैत। जिले से होकर गंगा और रामगंगा निकल रही हैं। पिछले कुछ दिन से जहां गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी, वहीं रविवार को जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अब रामगंगा में पानी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

गंगा नदी में तेजी से जलवृद्धि के बाद अब आंशिक गिरावट शुरू हो गई है। फिर भी गंगा पार के गांव बाढ़ से चारों ओर से घिरे हुए हैं। दातागंज के उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जटा और पथरामई गांव के निकट बांध पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और तैनात राजस्व विभाग की टीम से पूरी जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व विभाग की टीमों को मुस्तैद रहकर चार चार घंटे बाद जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से गंगा पार के कमलैयापुर, जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, तथा जसमंत नगला और भकरी, बेहटी, बल्ले नगला बाढ़ से घिर गए हैं। कंपिल-फर्रुखाबाद जाने वाले रोड से जटा की ओर जाने वाली पुलिया पर पानी दो-दो फुट ऊपर चल रहा है। रविवार को पानी में गिरावट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ पीड़ित लोगों को लाने, ले जाने के लिए तीन नावें लगाई गईं हैं, जो लगातार चल रहीं हैं, लेकिन बाढ़ पीड़ित लोगों को पानी गांव के चारों ओर भरा होने से खासी दिक्कत हो रही है।



पानी कम होना शुरू हो गया है। करीब दस सेमी. पानी घटा है। अभी किसी गांव के अंदर पानी नहीं घुसा है। ग्रामीणों को लाने ले जाने के लिए तीन नावें लगा दी गईं हैं। पानी सुबह तक घटकर सामान्य स्थिति में आ जाएगा। अब तक पथरामई तथा अन्य स्थानों पर बांध भी पूरी तरह सुरक्षित है।- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed