फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When police stopped procession villagers refused to burn Holi

बदायूं: पुलिस ने जुलूस रोका तो ग्रामीणों ने होली जलाने से किया इनकार, मामला सुलझाने पहुंचे अधिकारी

Fri, 18 Mar 2022 07:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Mar 2022 07:28 PM IST
सार

बदायूं के सुरसेना गांव में शुक्रवार को पुलिस ने ग्रामीणों को चौपाई जुलूस निकालने से रोक दिया। जिससे नाराज गांव वालों ने होली जलाने से ही इनकार कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करायाकर होली जुलूस निकलवाया।

विज्ञापन
When police stopped procession villagers refused to burn Holi
बदायूं में पुलिस ने जुलूस निकालने से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में वजीरगंज के सुरसेना गांव में चौपाई जुलूस निकालने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को जुलूस निकालने से रोका तो लोगों ने होली जलाने से ही इनकार कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जुलूस निकलवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सुरसेना गांव में ग्रामीण होली के त्योहार को लेकर चौपाई जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोका तो गांव वालों ने होली जलाने से ही इनकार कर दिया। पुलिस ने आचार्य को बुलाकर होली जलवा दी तो लोगों ने आखत डालने व रंग खेलने से इनकार कर दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर आकर लोगों को मनाया और चौपाई जुलूस निकलवाया। जिसके बाद लोगों ने प्रेम पूर्वक त्योहार मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed