फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When cousin brother refused to marry her, girl committed suicide

Budaun News: फुफेरे भाई ने शादी से किया इन्कार तो युवती ने कर ली आत्महत्या

Thu, 28 Mar 2024 03:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
When cousin brother refused to marry her, girl committed suicide
दातागंज। हजरतपुर इलाके में एक युवती ने मंगलवार रात अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह अपने फुफेरे भाई से शादी करना चाहती थी, लेकिन जब उसने शादी करने से इन्कार कर दिया तो युवती इसे सहन नहीं कर सकी। उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की 18 वर्षीय युवती की बुआ दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्याही हैं। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। बुआ का बेटा भी युवती के घर आता-जाता था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। तीन माह से युवती परिवार वालों पर फुफेरे भाई से शादी करने का दबाव डाल रही थी।
विज्ञापन

परिवार वालों ने शादी की बात भी चलाई, लेकिन रिश्ता पक्का नहीं हो सका। होली से एक दिन पहले युवती को पता चला कि उसके फुफेरे भाई की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई है। इस पर युवती के परिवार वाले मंगलवार को फुफेरे भाई के घर पहुंचे और युवती से शादी करने को कहा लेकिन उसने इन्कार कर दिया। युवती इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। मंगलवार देर रात उसने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता का कहना है कि दोनों परिवारों में नजदीकी रिश्तेदारी है, इसलिए वह कोई कार्रवाई कराना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed