{"_id":"662182a5a36764ba5c0238a5","slug":"wheat-crop-and-household-items-burnt-in-fire-badaun-news-c-123-1-sbly1018-117313-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आग से गेहूं की फसल और घर का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आग से गेहूं की फसल और घर का सामान जला
विज्ञापन
कछला के गांव रफाई नगला में आग के बाद दिखाता पीड़ित। संवाद
बदायूं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगाने से गेहूं की फसल और घरेलू सामान जल गया। सहसवान में किशनवीर के खेत में अचानक आग लगने से साढ़े चार बीघा फसल जल गई तो वहीं उझानी के कछला कस्बे में चरन सिंह के घर में आग लगने से घरेलू सामान जल गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन को आग लगने की सूचना दी है।
सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी किशनवीर के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग में करीब साढ़े चार बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर तहसील प्रशासन ने आग से हुई क्षति का आकलन किया है।
कछला। गांव खजुरारा पुख्ता के मजरा रफाई नगला में स्थित झोंपड़ी में आग लग गई। पीड़ित चरन सिंह पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि परिवार सहित वह घर के नजदीक ही गेहूं काटने गया था। अचानक सुबह 10 बजे उसकी झोंपड़ी में आग लग गई। बिजली मीटर में फॉल्ट आने से आग लगने की बात सामने आई है। आग में 4 कट्टा गेहूं, 4 रजाई, 4 गद्दे, पहनने के कपड़े, 10 हजार रुपये जल गए। ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर पाइप के सहारे आग बुझाई। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।