{"_id":"65e8bede3f466c384c0b5687","slug":"what-kind-of-route-diversion-is-this-no-entry-board-yet-heavy-vehicles-are-passing-through-kadar-chowk-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114700-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा रूट डायवर्जन : प्रवेश वर्जित का बोर्ड,..फिर भी कादरचौक होकर निकल रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा रूट डायवर्जन : प्रवेश वर्जित का बोर्ड,..फिर भी कादरचौक होकर निकल रहे भारी वाहन
विज्ञापन
कादरचौक। बदायूं-कादरचौक मार्ग पर पुलिया का निर्माण चलने से यातायात व्यवस्था बाधित है। अक्सर असरासी के नजदीक वाहनों का जाम लग रहा है। इधर से वाहनों को निकालने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद रूट डायवर्जन के तहत एटा, कासगंज और मैनपुरी जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे और ज्यादा दिक्कत बढ़ गई है। अगले दो दिन तक मार्ग पर काफी परेशानी रहेगी। जाम से भी जूझना पड़ेगा।
बदायूं-कादरचौक मार्ग पर असरासी गांव के नजदीक एक पुलिया का निर्माण चल रहा है, जिससे वाहनों को नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे एक बोर्ड भी लगवाया है। उस पर लिखवाया गया है कि बदायूं-कादरचौक गंगपुर मार्ग के केएम-10 में लघुसेतु का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इधर से भारी वाहनों का प्रवेश बर्जित है। इसके बावजूद वाहन चालक बोर्ड पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इधर से लगातार वाहनों का आवागमन बना हुआ है। अभी दो दिन पहले असरासी गांव के पास लंबा जाम लग गया था। जिस जगह पुलिया का निर्माण चल रहा है। वहां एक ट्रक फंस गया था, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। हालांकि इसके बाद वहां मिट्टी डलवाकर कुछ सुधार करवा दिया गया।
सोमवार को जिले में महाशिवरात्रि के तहत कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया था। इसके तहत एटा, कासगंज, मैनपुरी और मथुरा जाने वाले भारी वाहनों को भी इस मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे मार्ग पर और ज्यादा दिक्कत बढ़ गई है। हालांकि बुधवार को मार्ग पर कहीं जाम लगने की सूचना नहीं मिली लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिन इस मार्ग पर ज्यादा दिक्कत होने वाली है।
-- -- -- --
रूट डायवर्जन से नहीं बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया
- महाशिवरात्रि को लेकर बदायूं-कछला मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। मथुरा और हाथरस जाने वाले वाहनों को बदायूं से मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर और अलीगढ़ होते हुए निकाला जा रहा है। इधर से ही सभी रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। भले ही इधर से रोडवेज बसों के लिए लंबा रूट पड़ेगा लेकिन बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। बसों में यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि चार दिन के रूट डायवर्जन में बसों को कोई किराया नहीं बढ़ेगा।