फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   What is wrong if a father gets angry after seeing tears in his daughter's eyes: Sanghamitra

बेटी की आंखों में आंसू देख पिता को गुस्सा आता है तो इसमें गलत क्या है : संघमित्रा

Fri, 05 Apr 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
What is wrong if a father gets angry after seeing tears in his daughter's eyes: Sanghamitra
संघमित्रा मौर्य।
बदायूं। सीएम के प्रबुद्ध सम्मेलन में मंच पर आंसू छलकने पर पिता पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया पर सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि कभी कोई पिता नहीं चाहेगा कि उसके बच्चों के आंखों में आंसू आएं। अगर बेटी की आंखों में आंसू देखकर पिता को गुस्सा आता है तो इसमें गलत क्या है।
विज्ञापन

सांसद से जब पूछा गया कि सार्वजनिक रूप से पिता की नाराजगी का क्या मतलब है? वह चाहते तो आपको फोन पर बात करके डांट सकते थे। इस पर सांसद बोलीं- ठीक है, अगर बच्चे गलती करते हैं तो माता-पिता को पूरा अधिकार होता है कि वे नाराजगी जताएं। बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं, मां-बाप से बड़े कभी नहीं हो सकते। ऐसी क्या बात थी, जिसकी वजह से पिता ने ऐसा बयान दिया के सवाल पर बोलीं- हो सकता है कि उन्हें कुछ गलत लगा हो। चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह से उनसे अभी बात नहीं हुई है। चुनाव पहले हैं, बाकी सब बाद में।
विज्ञापन

मालूम रहे कि इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। लोगों में मंच पर उनके भावुक होने को इसी से जोड़ कर देखने की चर्चा तेज हुई थी। हालांकि उन्होंने बगल में बैठी माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के दशरथ की कहानी सुनते वक्त भावुक होने का तर्क दिया था जिससे खुद राज्यमंत्री गुलाब देवी ने इन्कार किया था। इस पर उनके पिता पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक निजी चैनल से बातचीत में इसे बचकानी और ओछी हरकत करार दिया था। वे इस कृत्य को अपनी राजनीतिक छवि को धूमिल करने वाला बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed