फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Welcome to the city and block president of Congress

Budaun News: कांग्रेस के नगर और ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत

Mon, 07 Jul 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the city and block president of Congress
कांग्रेस के नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
उझानी। कांग्रेस के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रियासत खां और ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूलमालाएं भी पहनाईं। पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दो दिन पहले ही रियासत खां को नगर अध्यक्ष और चंद्रपाल कश्यप को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया था। इसके बाद रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत बनाने और जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कमेटियों का भी जल्द ही गठन कर लिया जाएगा। इस मौके पर अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा, उदयभान सिंह, जाबिर अंसारी, योंगेद्र सिंह, इसरार अहमद, सोहनपाल कश्यप, वाजिद अली और जमील कुरैशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed