फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weekend curfew

सप्ताहांत कर्फ्यूः कहीं पालन तो कहीं बेवजह सड़कों पर घूमते दिखे लोग

Sun, 25 Apr 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
weekend curfew
सहसवान में सड़कों पर दोपहर के वक्त नहीं दिखी ज्यादा ‍आवाजाही। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शनिवार को सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान कई स्थानों पर सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। हालांकि, शाम के वक्त सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। पुलिस फोर्स के पंचायत चुनाव में जाने के कारण ज्यादा सख्ती भी नहीं हुई। दिन के समय ज्यादातर लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। शहर से लेकर देहात तक लॉकडाउन का असर दिखा, लेकिन काफी स्थानों पर नियमों की धज्जियां भी उड़ीं। लोग बेवजह सड़कों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के कारण सरकार ने रात्रि कर्फ्यू के साथ सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को सप्ताहांत कर्फ्यू का ऐलान किया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। इसे साथ ही मेडिकल स्टोर भी खुलने की छूट है। शनिवार को सड़कों और बाजार में आवाजाही बहुत कम नजर आ रही है। शहर के अति व्यस्त रहने वाले सुभाष चौक, छह सड़का, घंटाघर, लावेला चौक, इंदिरा चौक, गद्दी चौक, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, कचहरी तिराहा आदि स्थानों पर शनिवार दोपहर के वक्त सन्नाटा नजर आया। जिन सड़कों पर वाहनों की लाइन नहीं टूटती थी, वहां इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 383 नए केस मिले हैं। इस बीच कई चौराहों पर पुलिस नदारद रहने के कारण लोग बिना मास्क ही घूमते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि सभी अपने घरों में रहे। बेवजह घरों से बाहर ना आएं। बाहर आते ही मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके बावजूद शहर में लोग कोरोना की विस्फोट होती स्थिति को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं हो रहे। कई स्थानों पर लोगों को बेवजह सड़कों पर घूमते देखा गया। पुलिस भी सख्त नहीं दिखी। बिना मतलब सड़क पर निकले लोगों से किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में भी ज्यादा प्रभावी नहीं रहा लॉकडाउन
सहसवान। नगर में शनिवार को लॉकडाउन में बाजार बंद रहे। मुख्य चौराहों पर पुलिस की तैनाती रही। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को वापस घरों को भेज दिया गया। हालांकि, वाहनों का आवागमन चलता रहा। कुछ इलाकों में लोग पुलिस न होने के कारण सड़कों पर घूमते नजर आए। शाम के समय चहल-पहल ज्यादा बढ़ गई।
बिसौली। नगर में लॉकडउन का असर सिर्फ मुख्य बाजारों तक ही रहा। नगर के गली मोहल्लों में चहल-पहल रही और छोटी-मोटी दुकानें पहले की तरह की खुलीं। प्रमुख स्थानों से पुलिस नदारद रही। मुख्य बाजार में ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखी। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर पुलिस भी सख्त नहीं दिखी।
उसावां। प्रमुख बाजारों में तो सन्नाटा रहा, लेकिन गली मोहल्लों में आम दिनों की तरह चहल-पहल होती रही। आवश्यक सेवाओं पर कोई असर नहीं दिख। सब्जी, दूध आदि की सप्लाई प्रभावित नहीं हुई। मेडिकल स्टोर भी खुले रहे। कस्बे के प्रमुख स्थानों पर पुलिस कश्त करती रही।
बिल्सी। लॉकडाउन में नगर के अधिकांश बाजार बंद रहे। हालांकि, मेडीकल स्टोर और निजी क्लीनिक पूरे दिन खुले रहे। बाजार में सड़कों पर संन्नाटा पसरा रहा। कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती न होने के कारण लोग बेवजह घरों के बाहर दिखे। कुछ स्थानों पर पुलिस ने बेवजह बाहर घूमने वालों को चेतावनी देकर घर भेज दिया।
लॉकडाउन में व्यापारियों को ई-पास जारी करने की मांग
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने लॉकडाउन में व्यापारियों को ई-पास जारी करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को इस संबंध में ई-मेल भेजा गया।
बैठक में प्रदेश संयोजक /नगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित न हो, इसके लिए व्यापारियों को ई-पास जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने रात्रि कर्फ्यू का समय भी रात नौ से सुबह छह बजे तक करने की मांग की। जिला संयोजक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था को त्रासदी से व्यापारी से बचा सकते हैं। ऐसे में व्यापारियों के लिए नियमों को सरल करने की जरूरत है। बैठक में नगर महामंत्री राजेश गुप्ता भल्लू, संजीव आहूजा, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिलामहामंत्री प्रदीप शर्मा आदि रहे।

लॉकडाउन में 1928 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
बदायूं। शनिवार को लॉकडाउन के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी, पीएचसी के साथ जिला और जिला अस्पताल स्तर पर बनाए गए, टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया। इस दौरान जिले में कुल 1928 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। रविवार को टीकाकरण नहीं किया जाएगा। अब सोमवार को टीकाकरण होगा। डीआईओ डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि स्टॉक में वैक्सीन है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कम समय में टीका लगाने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।

रोडवेज चौराहे की तरफ जाने वाले रोड पर दिखे लोग। संवाद

रोडवेज चौराहे की तरफ जाने वाले रोड पर दिखे लोग। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed