{"_id":"61e57397350559597a2622b1","slug":"weather-badaun-news-bly472768834","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के बीच बेअसर रही धूप, सर्द हवाएं बढ़ाती रहीं गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के बीच बेअसर रही धूप, सर्द हवाएं बढ़ाती रहीं गलन
विज्ञापन
शीतलहर के बीच घर से निकलीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दोपहर के वक्त कोहरे की चादर के बीच सूरज निकला, लेकिन धूप बेअसर रही। सर्द हवाएं पूरा दिन गलन बढ़ाती रहीं। शाम होने के साथ तापमान और भी गिर गया और शीतलहर का व्यापक प्रकोप शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहने के साथ धूप खिल सकती है।
सोमवार को पूरा दिन कोहरा छाए रहने के कारण सूरज नहीं निकला था। सर्द हवाओं के कारण दिन भर शीतलहर का प्रकोप बना रहा। मंगलवार को भी कमोवेश मौसम सोमवार की तरह ही रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादल भी छाए रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मंगलवार को मौसम में कुछ बदलाव आने की उम्मीद है। सुबह को कोहरा हो सकता है, लेकिन तेज हवाओं के कारण दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद अच्छी धूप खिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
-----------
पूरे सप्ताह मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव
इस पूरे सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार को मौसम कुछ समय के लिए साफ होने की उम्मीद है, लेकिन बुधवार को फिर से बादल छा सकते हैं। इस दौरान कोहरा भी रहेगा। इस मौसम में उतार चढ़ाव के दौरान तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। सर्द हवाओं का भी प्रकोप बना रहेगा। संवाद