{"_id":"61e1cb2f7d974d571b1f16b8","slug":"weather-badaun-news-bly4725507186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाया रहा कोहरा, तापमान गिरने से शीतलहर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाया रहा कोहरा, तापमान गिरने से शीतलहर का प्रकोप
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन भर कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। दो दिन मौसम काफी हद तक साफ रहने और धूप खिलने के बाद शुक्रवार को फिर मौसम बदल गया। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सर्द हवाओं के कारण दिन भर शीतलहर का प्रकोप बना रहा। कोहरा होने के कारण पूरा दिन धूप नहीं खिली। इसका सीधा असर जनजीवन पर दिखा। सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे।
पिछले दिनों लगातार बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। मंगलवार से मौसम में कुछ बदलाव आया। बुधवार और बृहस्पतिवार को धूप खिलने से काफी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। पूरा दिन कोहरा छाया रहने के कारण धूप भी नहीं निकली। कोहरे का कारण कम दृश्यता के चलते वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। रोडवेज बसों का संचालन पर भी शुक्रवार को कोहरे के कारण बुरा असर पड़ा। बदायूं से दिल्ली के बीच सफर पूरा करने में आठ से नौ घंटे तक का समय लगा।
शुक्रवार को सर्द हवाओं के प्रकोप के कारण शीतलहर का भी काफी असर रहा। शाम होने के साथ तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि शनिवार को आसमान साफ होने के साथ धूप खिलने का अनुमान है, लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
बिल्सी। शीतलहर के प्रकोप के बीच शुक्रवार को कोहरे के कारण धूप भी नहीं निकली। इस दौरान लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते दिखे। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद अचानक सर्दी बढ़ने की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। शुक्रवार को शीतलहर के कारण बाजार और दफ्तरों में चहल-पहल काफी कम रही। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। शुक्रवार को जरूरी काम से बाहर निकले लोग आग का सहारा ढूंढते नजर आए। नगर में जल रहे अलावों से लोगों को कुछ राहत मिली। जगह-जगह जल रहे अलावों के पास बैठकर लोग सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे। संवाद