फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   We are proud to call ourselves Hindus because of the RSS: Gopal

आरएसएस के कारण ही अपने को हिंदू कहने पर करते हैं गर्व : गाेपाल

Thu, 19 Feb 2026 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
We are proud to call ourselves Hindus because of the RSS: Gopal
कादरचौक में विराट हिंदू सम्मेलन में बोलते मुख्य अति​थि। संवाद
कादरचौक। राधाकांत मंदिर के रामलीला मंच पर बुधवार को विराट हिंदू एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत जातपात की करो विदाई, हिंदू सब हैं भाई-भाई के उद्घोष के साथ हुई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री एवं सम्मेलन के मुख्य अतिथि गोपाल ने कहा कि हिंदू एकता के लिए जातपात छोड़ना होगा। अगर, असंगठित हुए तो देश पर फिर विभाजन के बादल मंडराने लगेंगे। विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ प्रार्थना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दूसरे समुदाय के जनसंख्या बढ़ रही है, इससे गजवा-ए-हिंद को बढ़ावा मिलेगा। इससे सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि आरएसएस के कारण आज हम अपने को हिंदू कहने पर गर्व करते हैं।
विज्ञापन

प्रकाशानंद आर्य ने कहा की दुनिया का सबने प्राचीन धर्म वैदिक सनातन धर्म है। हमारे संस्कार और सभ्यता को मिटाए जाने की साजिश हो रही हैं। इसे हम सभी को समझना होगा। वेद प्रचारक प्रणव मिश्रा ने लव जिहाद जैसे छल से बचने का आह्वान किया। विभाग प्रचार सुधांशु ने आरएसएस कार्यकर्ताओं के स्वतंत्रता आंदोलनों में अनेक कष्ट झेलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट हिंदू सम्मेलन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक धर्मेंद्र शाक्य, करन सिंह भदौरिया, मनोज राघव, महंत ऋषिदास, सुमित कुमार, महावीर सिंह राठौर, ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed