फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   waterlogging on roads due to heavy rain in Budaun

Weather: बदायूं में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर जलभराव... दुकानों में भरा पानी; उसहैत में दो मकान गिरे

Mon, 04 Aug 2025 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 01:23 PM IST
सार

बदायूं में सावन के आखिरी सोमवार को जमकर बारिश हुई। रविवार रात से बारिश शुरू हुई, जो सुबह 10 बजे के बाद भी जारी रही। नाले उफनाने से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। दुकानों में भी पानी भर गया। 

विज्ञापन
waterlogging on roads due to heavy rain in Budaun
दुकान में भरा पानी, उसहैत में गिरा मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले में बीते 12 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है। रविवार रात से सोमवार सुबह 10 बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। उसहैत में बारिश के चलते दो मकान गिर गए। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। रात से ही पूरे जिले में बिजली संकट बना रहा। 

विज्ञापन


देर रात एक बजे से तेज बारिश शुरू हुई। इसके आधा घंटा बाद शहर में बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह तक बारिश होती रही, जिससे नाले उफना गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। दुकानों में भी गंदा पानी भर गया। छह सड़क से गांधी ग्राउंड के बीच की बाजार में सुबह व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो पानी भरा देख हैरान रह गए। तमाम व्यापारी अपनी दुकानों से पानी निकालते दिखे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली में 24 घंटे में 86 मिमी बरसा पानी, अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अलापुर के बाबा बुद्ध शाह दादा मियां की मजार परिसर में नीम का विशाल पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से खंभा टूट गया। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। 

12 घंटे से लगातार होती रही बारिश 
वजीरगंज में रात लगभग 10 बजे से सोमवार सुबह 10:30 लगातार कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इस वजह से कस्बा व देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। रहेड़िया क्षेत्र में 19 गांवों की बिजली बाधित हुई है। 

सैदपुर में बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र रात तीन बजे से नगर समेत डेढ़ दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित हैं। इसी तरह दबतोरी और कादरचौक में भी रात दो बजे से बिजली नहीं है।

जेई रामस्वरूप ने बताया कि बारिश के चलते 33 केवी की लाइन में पेड़ों से टकराने के वजह से फॉल्ट हो गया है। बारिश रुकने पर फाल्ट को ठीक कर शीघ्र आपूर्ति सुचारू की जाएगी। 

मिर्च की फसल को नुकसान 
रहेड़िया में मिर्च की फसल में बारिश पानी भर गया। सुबह किसान फावड़ा लेकर खेत पर पहुंच गए। उन्होंने पानी की निकासी के लिए कई जगह रास्ते बनाए। वहीं, बारिश से धान की फसल को लाभ हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed