फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   waterlogging in government schools due to heavy rains in Badaun

बदायूं में झमाझम बारिश: परिषदीय स्कूलों में भरा पानी, नहीं पहुंचे बच्चे; सरकारी अस्पतालों में भी जलभराव

Tue, 02 Jul 2024 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 01:30 PM IST
सार

बदायूं जिले में मंगलवार को सुबह करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, तो वहीं जलभराव से परेशानी हुई। कई परिषदीय स्कूलों और सरकारी अस्पतालों में भी बारिश का पानी भर गया। 

विज्ञापन
waterlogging in government schools due to heavy rains in Badaun
संविलियन विद्यालय वजीरगंज में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में मंगलवार को सुबह से बारिश शुरू हो गई, जिससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं परेशानी को भी बढ़ा दिया। देहात क्षेत्र के अस्पताल से लेकर परिषदीय स्कूलों में एक से दो फुट बरसात का पानी भर गया। बारिश की वजह से छात्र-छात्राएं बेहद कम संख्या में स्कूल पहुंच सके। कुछ स्कूलों में जलभराव ज्यादा होने की वजह से एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल स्टाफ अपने वाहन स्कूलों के बाहर खड़ा करके पानी में होते हुए स्कूल के अंदर पहुंचे।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो जुलाई को बदायूं में भारी बारिश की संभावना जताई थी। मंगलवार तड़के से ही जिलेभर में तेज बारिश होना शुरू हो गई। सुबह नौ बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। उसके बाद में बारिश की गति थोड़ी धीमी हुई। लेकिन पूर्वाह्न तक लगातार बारिश होती रही। ऐसे में जगह-जगह जलभराव हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दहगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब डेढ़ फुट तक पानी भर गया। अस्पताल के सभी कमरों में भी पानी भरा हुआ था। इससे अस्पताल में कोई भी मरीज नहीं आ सके। यहां तक कि फर्श के पास वाली अलमारी में रखी दवाई और रजिस्टर पानी से पूरी तरह से भीग गया। कुछ रजिस्टर को पानी में उतराने भी लगे। साधन सहकारी समिति का भी यहीं हाल था।

waterlogging in government schools due to heavy rains in Badaun
मालपुर ततेरा प्राथमिक विद्यालय में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बारिश की वजह से स्कूल नहीं पहुंच सके बच्चे
वजीरगंज के संविलियन स्कूल परिसर से लेकर कमरों तक में बारिश का पानी भर गया। इससे शिक्षकों को आने स्कूल के अंदर आने में परेशानी हुई। छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आए। बिसौली के जरारा में स्थिति प्राथमिक स्कूल का भी यहीं हाल था। सड़क से लेकर पूरे परिसर में पानी भरा रहा। 

दहगवां के मालपुर ततेरा के प्राथमिक स्कूल में परिसर से लेकर कक्षाओं तक में पानी भरा रहा। ऐसे में शिक्षक जूते हाथ में लेकर स्कूल अंदर प्रवेश किया। कादरचौक के संविलियन स्कूल कूढ़ा शाहपुर में भी जलभराव हो गया। ऐसे में एक भी छात्र-छात्राएं स्कूल के अंदर नहीं आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed