{"_id":"6600722008f5b2037c07337e","slug":"water-woman-shipra-performed-jalabhishek-in-biruabari-temple-with-ram-devotees-badaun-news-c-123-1-sbly1002-115842-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाटर वूमन शिप्रा ने राम भक्तों के साथ बिरुआबाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाटर वूमन शिप्रा ने राम भक्तों के साथ बिरुआबाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक
विज्ञापन
बदायूं। अयोध्या से रामेश्वरम तक की 3952 किमी की पदयात्रा कर लौटीं वाटर वूमन का जिले में भव्य स्वागत हुआ। रविवार को शिप्रा पाठक ने राम वनगमन मार्ग के दौरान 15 प्रमुख नदियों- सरयू, गंगा, यमुना, मंदाकिनी, नर्मदा, गोदावरी, तुंगभद्रा, कृष्णा एवं वैगई आदि के जल से बिरुआबाड़ी स्थित प्राचीन शिवालय पर जलाभिषेक किया। दातागंज से लेकर बदायूं शहर में उनका स्वागत करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
शिप्रा की सरयू से सागर तक 3952 किलोमीटर की पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य मार्ग में पड़ने वाली नदियों और जंगल के संरक्षण के लिए लोगों को जागृत करना था। रविवार को शिप्रा पाठक ने दातागंज स्थित अपने आवास से पदयात्रा में संग्रहित किए गए जल कलश का पूजन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की। धीरे-धीरे बदायूं तक की यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों से राम जानकी भक्त यात्रा से जुड़ गए।
शिप्रा ने दातागंज से निकलकर खाटू श्याम और पापड़ देव स्थान पर आशीर्वाद लिया। बदायूं में भाजपा कार्यालय पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा का स्वागत किया। शिप्रा ने कहा कि पूरी पदयात्रा के दौरान अपने गृह नगर का असीम प्रेम मिलता रहा, जिससे मेरे अंदर लगातार अपने संकल्प को लेकर श्रीराम के द्वारा शक्ति का संचार होता रहा।
विज्ञापन
जलाभिषेक के मौके पर आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, विशाल, प्रेमस्वरूप पाठक, सदर विधायक महेश गुप्ता, उमेश राठौर, अमिता उपाध्याय, सीमा राठौर आदि मौजूद रहे।