फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   water supply

पालिका का दावा : होली पर पूरे दिन मिलेगा पानी

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
water supply
बदायूं। होली के मद्देनजर नगर पालिका ने सुबह के साथ-साथ शाम को भी सफाई टीम को लगाया है। इसके तहत अब शहर में दो शिफ्टों में सफाई होगी ताकि लोगों को गंदगी के बीच में होली न मनानी पड़े। वहीं पालिकाध्यक्ष के अनुसार होली वाले दिन सुबह के अलावा दिन में भी पानी की सप्लाई चालू रहेगी ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि त्योहार के मौके पर शहरवासियों को पेजयल की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। जलापूर्ति में कोई बाधा न आए। इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अब तक शहर में सुबह और शाम के समय पानी की सप्लाई की जा रही थी पर होली पर शुक्रवार को दिन में भी पानी की सप्लाई की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए सुबह के साथ शाम को भी सफाई व्यवस्था शुरू कराई गई है। पालिकाध्यक्ष ने शहर में नाला सफाई भी कराई।
-
निर्धारित जगह पर डालें कूड़ा
पालिकाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि वह कूड़े को इधर-उधर न फेंके, बल्कि निर्धारित जगह पर डालें। जिससे कर्मचारी समय से पहुंचकर कूड़े को उठा सकें। ऐसे में कूड़ा सड़कों पर नहीं बिखरेंगा और शहर में सफाई बेहतर दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सफाई व्यवस्था होली पर बेहतर रहे, इसके लिए शाम को अलग से टीम बनाकर सफाई कराई जा रही है। वहीं होली पर सुबह और शाम के अलावा दिन में भी पानी शहरवासियों के लिए दिया जाएगा।
-दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed