Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water pipeline damaged, not repaired in three days

Budaun News: पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, तीन दिन में नहीं हुई मरम्मत

Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Water pipeline damaged, not repaired in three days
उझानी में कछला रोड बाजार में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के गड्ढे में भरा पानी। संवाद - फोटो : samvad
उझानी। घंटाघर के पास कछला रोड बाजार में तीन दिन पहले पेयजल लाइन लीकेज हो गई थी। इसे ठीक करने काम बृहस्पतिवार शाम तक चला। अभी भी काम अधूरा है। पालिका कर्मियों की मौजूदगी में मजदूरों ने गड्ढे की खोदाई की तो करीब तीन- चार फीट पाइप क्षतिग्रस्त निकला। इसे लेकर आसपास इलाके के पेयजल उपभोक्ताओं को तीन- तीन घंटे की शिफ्ट से सप्लाई मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक पेयजल की पाइपलाइन में तीन दिन पहले लीकेज हुई थी। सड़क किनारे से पानी बहता देख आसपास के दुकानदारों ने पालिका कर्मियों को अवगत करा दिया। इसके बाद जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद पालिकाकर्मियों और मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे। उसी दिन शाम को गड्ढे की खोदाई कराके पाइपलाइन चेक की गई। जलकल प्रभारी ने बताया कि लीकेज वाले स्थान पर करीब तीन फीट पाइप क्षतिग्रस्त पाया गया है। बुधवार पूरे दिन काम चला। बृहस्पतिवार सुबह में नलकूप से फिर सप्लाई शुरू की गई तो गड्ढे में पानी भर गया। इसके बाद मजदूरों ने गड्ढे की लंबाई बढ़ाकर नये सिरे से पाइप बदलने का काम शुरू कर दिया है। दुकानदारों को कहना है कि दुकानों के आसपास पानी बहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी इलाके से होकर कछला रोड बाजार, गंजशहीदा, कश्यप बस्ती और बाजार कलां मोहल्ले के कुछ इलाके के पेयजल उपभोक्ता जुड़े हैं। उन्हें हर दिन तीन- चार घंटे से ज्यादा सप्लाई मुहैया नहीं हो पा रहा है। पालिका के नलकूप से सप्लाई उसी दौरान शुरू की जाती है, जब मजदूर काम पर ब्रेक लेते हैं।
विज्ञापन

----------

दो साल में तीसरी बार हुई है लीकेज
- उझानी के कछला रोड बाजार में इसी स्थान पर दो साल पहले उस वक्त लीकेज हुई थी, जब निजी कंपनी की ओर से रसोई गैस के पाइप डाले गए थे। इसके बाद पिछले साल भी लीकेज हो चुकी है। जलकल प्रभारी ने बताया कि रसोई गैस पाइप डाले जाते समय ही पेयजल की पाइपलाइन चपेट में आ गई थी। दो महीना पहले हलवाई चौक मोड़ के पास तो पाइपलाइन फटने पर आठ दिन तक मरम्मत का काम चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed