फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water level in Ganga started decreasing, efforts were made to stop erosion by placing sacks

Budaun News: गंगा में कम होने लगा पानी, बोरियां लगाकर कटान रोकने का प्रयास

Wed, 09 Jul 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water level in Ganga started decreasing, efforts were made to stop erosion by placing sacks
ढकनगला गांव में कटान करती गंगा। संवाद
बदायूं। गंगा का जलस्तर घटने से तटवर्ती इलाकों में लोग राहत महसूस कर रहे। पिछले तीन दिनों में पानी की धीमी गति से बढ़ने और घटने के कारण गंगा किनारों पर कटान हो रहा है। ढकनगला के पास कटान कर रही गंगा की धार को रोकने के लिए पेड़ोंं की टहनिया और मिट्टी भरी बोरियां लगाई गई हैं। मंगलवार को जलस्तर 162.15 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन



सहसवान में बांध के पार बसे गांव भमरौलिया, वीर सहाय नगला, खागी नगला आदि सुरक्षित हैं। अभी खेतों के किनारे गंगा का कटान हो रहा है। तहसील प्रशासन और बाढ़ खंड के कर्मचारी क्षेत्र में कैंप कर हालात पर निगाह रखे हैं।
विज्ञापन


ढकनगला में कटान रोकने के हुए प्रयास
कछला। गंगा का जलस्तर पिछले दिन की अपेक्षा 12 सेमी घटकर 162.15 मीटर हो गया है। ढकनगला गांव में जलस्तर घटने के बाद से किनारों पर कटान शुरू हो गया है। इससे बाढ़ खंड के कर्मचारियों ने यहां बालू के कट्टे और पेड़ की टहनियां डालना शुरू कर दिया है। गांव के ही छोटेलाल कश्यप ने बताया कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है। कटान का रुख गांव और तटबंध की ओर न हो तो गांव सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- गंगा के जलस्तर में कमी और तेजी आने पर कटान होता है। कटान की स्थिति खतरनाक नहीं है। जलस्तर में प्रतिदिन कभी वृद्धि तो कभी गिरावट हो रही है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। - नरेश कुमार, अवर अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed