फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Madhubala topped in painting, Kanhaiya in speech, and Khushi in debate.

Budaun News: चित्रकला में मधुबाला, भाषण में कन्हैया और वाद-विवाद में खुशी रहीं अव्वल

Fri, 25 Sep 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Madhubala topped in painting, Kanhaiya in speech, and Khushi in debate.
प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, डिजिटल भारत, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी विकास, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें मधुबाला ने प्रथम, गुलफशा ने द्वितीय और खुशबू गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनसेवा, सुशासन, युवा शक्ति, शिक्षा, तकनीकी प्रगति और सामाजिक सशक्तीकरण सहित विकसित भारत के लक्ष्य पर विचार रखे। इसमें कन्हैया प्रथम, शोभा द्वितीय और अंशु कुमारी तृतीय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बबीता यादव ने प्रथम, खुशी सोलंकी ने द्वितीय और शिवम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और राष्ट्र के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं। संचालन डॉ. शाहबुद्दीन अली खां ने किया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार, निर्देश कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed