फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water in petrol, Tehsildar arrived to investigate complaint

Budaun News: पेट्रोल में पानी, शिकायत पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार

Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Water in petrol, Tehsildar arrived to investigate complaint
बिसौली। चंदौसी रोड पर सतीश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी निकलने की शिकायत पर तहसीलदार जांच करने पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल की जांच भी की। बुध्न्यवार को अन्य अधिकारी भी जांच के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कस्बा कुंवरगांव निवासी विमल कुमार परिवार सहित कार से घर जा रहे थे। उन्होंने 3200 रुपये की चंदौसी रोड स्थित सतीश पेट्रोल पंप से अपनी कार में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद कार बमुश्किल पांच किमी ही चल पाई, फिर बंद हो गई। विमल कुमार ने कंपनी में शिकायत की। कंपनी वाले कार को वर्कशॉप ले गए। वहां कार के फ्यूल टैंक में पानी निकला। विमल कुमार औ कंपनी वाले पेट्रोल पंप आए। इस बात की राहुल गोयल से शिकायत की। सूचना मिलने पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला पहुंच गए। मामले की जांच कर रिपोर्ट से जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत करा दिया है। अब उनकी टीम भी जांच को जाएगी। पंप के मालिक राहुल गोयल ने बताया कि गर्मी के मौसम में टैंक में नमी आ जाती है। पेट्रोल में कोई मिलावट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed